फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   unkwown person demand extortion to businessman of Bareilly in the name of Lawrence bishnoi gang

Bareilly: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यवसायी से मांगी रंगदारी, न देने पर जान से मारने की दी धमकी

Sun, 16 Jul 2023 02:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jul 2023 02:49 PM IST
सार

बरेली के व्यवसायी राकेश कुमार के नंबर पर शुक्रवार को अनजान व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया और उनसे 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी। 

विज्ञापन
unkwown person demand extortion to businessman of Bareilly in the name of Lawrence bishnoi gang
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम लेकर बरेली के व्यवसायी से फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। व्यवसायी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बारादरी के स्टेडियम रोड आशापुरम निवासी राकेश कुमार की फर्म साईं बीरबल दास फूड्स परसाखेड़ा में संचालित हैं। शुक्रवार को उनके फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। राकेश कॉल रिसीव नहीं कर सके तो बाद में कॉल बैक किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: दोस्त की मौत से खौफ में लकी, थाने में घुसकर बचाई अपनी जान; बताई आंखों देखी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर से बोल रहे शख्स ने राकेश से तीन बार उनका नाम पूछा। राकेश ने अपना और फर्म का नाम बता दिया। राकेश ने उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य गोल्डी बराड़ बोल रहा है। उसने राकेश से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। 
 

रकम न देने पर हत्या की धमकी 

कॉल करने वाले ने रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद राकेश ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद भी अनजान शख्स ने राकेश को दो बार कॉल की। बता दें कि मशहूर गायक रहे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया था। 

मॉडल टाउन चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सर्विलांस की मदद से पता किया जा रहा है कि व्यवसायी को कौन परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed