{"_id":"648ed8d7b51055d2c300d653","slug":"unknown-physically-abused-the-woman-by-giving-intoxication-in-cold-drink-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
Sun, 18 Jun 2023 03:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Jun 2023 03:44 PM IST
सार
पीड़ित महिला ने अनजान व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। सच्चाई पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला रविवार की सुबह अर्ध बेहोशी की हालत में सुभाषनगर पुलिया के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने अनजान व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर गौंटिया की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने बताया कि शनिवार रात वह घर जा रही थी। रास्ते में उसे सुभाष नगर पुलिया के पास एक अनजान व्यक्ति मिला। उसने बातों में फंसाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इससे वह नशे की हालत में आ गई। आरोपी ने उसे झाड़ियों के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बराती की मौत: डांस करते-करते जमीन पर गिरा 24 साल का संजीव, फिर न उठ सका; लोग समझते रहे मजाक
विज्ञापन
सुबह जब लोग निकले तो उन्होंने महिला को पड़ा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।