इंसानियत शर्मसार: किसी ने डलावघर में फेंका नवजात, कुत्तों ने नोंच-नोंच कर बाहर निकाला, शव देख सन्न रह गए लोग
बरेली में ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों का दिल झकझोर दिया। शनिवार रात किसी व्यक्ति ने नवजात को डलावघर में फेंक दिया। कुत्तों ने नोंच-नोंचकर उसे खा डाला। कुत्ते जब उसके शव को खींचकर सड़क पर ले आए, तब स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमनगर स्थित गांधीनगर रोड पर डलावघर में किसी ने नवजात का शव फेंक दिया। कुत्ते शव को नोंच-नोंच कर सड़क पर ले आए। तब इस बारे में स्थानीय लोगों को पता लगा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह साफ नहीं हो सका है कि जब नवजात को डलावघर में फेंका गया तब वह जीवित था या नहीं।
थाना प्रेमनगर के गांधीनगर मार्ग पर डलावघर है। डलावघर के आसपास आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। रविवार सुबह को डलावघर में आवारा कुत्तों की संख्या ज्यादा थी। पहले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया। कुत्ते जब डलावघर से नवजात का शव खींचकर सड़क पर ले आए तो लोगों का ध्यान इस ओर गया। शव का काफी हिस्सा कुत्तों ने नोंचकर खा लिया था।
ये भी पढ़ें- जाम ने ली जान: रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से जाम में फंसी एंबुलेंस में महिला का हुआ प्रसव, नवजात की मौत
नवजात को जिंदा फेंकने की आशंका
स्थानीय लोगों ने कुत्तों को वहां से भगवाने के बाद पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि नवजात को रात के अंधेरे में किसी समय डलावघर में फेंका गया होगा। हो सकता है कि उस समय नवजात जीवित रहा हो। आंशका यह भी जताई जा रही है कि अवैध संबंधों में जन्मे बच्चे को कोई प्रेमी युगल बदनामी के डर से डलावघर में फेंक गया होगा।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज के जरिये नवजात को डलावघर में फेंकने वालों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि डलावघर में नवजात का शव मिला है। नवजात को भेजने वालों की पहचान के लिए सीसीटीपी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।