फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unknown person threatened railway lady officer on phone in Bareilly

Bareilly News: इज्जतनगर रेल मंडल की महिला अधिकारी को धमकाया, आरोपी ने फोन पर कीं आपत्तिजनक बातें

Mon, 15 May 2023 09:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 May 2023 09:16 AM IST
सार

महिला अधिकारी को धमकाने वाले आरोपी ने खुद को एसबीआई का रीजनल मैनेजर बताया। उसने कई बार कॉल कर महिला अधिकारी को धमकाया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
Unknown person threatened railway lady officer on phone in Bareilly
धमकी कॉल। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर रेल मंडल की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी को एक शख्स मोबाइल पर कई दिन से परेशान कर रहा था। वह खुद को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का रीजनल मैनेजर बताकर आपत्तिजनक बातें कर रहा था। जान का खतरा जताते हुए महिला अधिकारी ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उनके सीयूजी मोबाइल फोन पर शुक्रवार को अज्ञात नंबर से कॉल आई, फोन रिसीव होते ही वह आपत्तिजनक बातें करने लगा। उन्होंने कॉल काट दी तो वह बार-बार कॉल कर उन्हें परेशान करने लगा। विरोध करने पर वह जान-माल की धमकी देने लगा। रेलवे अधिकारी ने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का रीजनल मैनेजर राजकुमार यादव और तीस हजारी कोर्ट दिल्ली का वकील बताया।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारी ने इस संबंध में अपने मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से आई कॉल का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिखाया। इज्जतनगर थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ नंबर पुलिस को मिले हैं, जिनकी डिटेल निकाली जा रही है। जल्दी ही आरोपी का पता लगाकर पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोन से जुड़ा मामला

केवल रेलवे की महिला अधिकारी को ही नहीं, आरोपी ने कई नंबरों से रेलवे के कई और वरिष्ठ अधिकारियों को कॉल करके धमकाया है। महिला अधिकारी के मुताबिक किसी रेल कर्मचारी के लोन से जुड़ा मामला लग रहा है। कॉल करने वाला शख्स शायद लोन देने वाली कंपनी का कोई एजेंट या बाउंसर हो। मीटिंग के दौरान जब कई बार अलग-अलग नंबरों से उसकी कॉल आई तो उन्होंने पलटकर कॉल की। 

आरोपी की भाषा बेहद खराब थी। उन्होंने उसके कुछ नंबर ब्लॉक किए तो वह अन्य नंबरों से कॉल करने लगा। वह किसी कर्मचारी का नाम लेकर उसे गालियां दे रहा था। उनसे भी अभद्र भाषा में बात करने लगा। बाद में पता लगा कि रेलवे के कई अन्य अधिकारियों को भी वह इसी तरह कॉल कर चुका है। जब उन्हें लगा कि वह शख्स मानने को तैयार नहीं है तो रिपोर्ट करानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed