Bareilly News: शेरगढ़ में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, खेत में खून से लथपथ बेसुध मिली मासूम
शेरगढ़ क्षेत्र में 10 साल की बच्ची अपने सहेली के साथ बकरियां चराने गई थीं। शाम के वक्त उसे अनजान व्यक्ति ने पकड़ लिया। उसकी सहेली किसी तरह उससे बचकर भाग गई थी। जब सहेली एक ग्रामीण को लेकर वापस पहुंची तो बच्ची बेसुध मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में शनिवार को सहेली के साथ बकरियां चराने गई 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची खेत में खून से लथपथ मिली। उसकी हालत गंभीर है। उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची से अनजान व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बच्ची की सहेली ने बताया कि शाम पांच बजे वे दोनों बकरियां चरा रही थीं। तभी एक अनजान व्यक्ति ने दोनों को पकड़ लिया। बड़ी मुश्किल से सहेली उसके चंगुल से छूटकर भागी। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए, लेकिन उसने दूसरे बच्ची को पकड़ लिया। उधर, उसकी सहेली भागकर कुछ दूरी पर खेत में पहुंची। वहां काम कर रहे एक ग्रामीण को घटना के बारे में बताया।
खून से लथपथ बेसुध मिली बच्ची
ग्रामीण बच्ची की सहेली को लेकर बताई गई जगह पर पहुंचा तो दूसरी बच्ची खून से लथपथ बेसुध मिली। इसका पता चलने पर परिजन आनन फानन बच्ची को बरेली ले आए। वहां देर रात उसे होश आया। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि परिजनों से बातचीत कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।