फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unknown FC and Football Hostel won the matches

Bareilly News: अननोन एफसी व फुटबाल हॉस्टल ने जीते मैच

Mon, 18 Nov 2024 03:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Unknown FC and Football Hostel won the matches
बरेली। जिला फुटबाल लीग के दूसरे दिन रविवार को अननोन एफसी-कैंट एफसी व फुटबाल हाॅस्टल-फ्यूचर एफसी के बीच मुकाबले खेले गए। आईवीआरआई के खेल मैदान पर दिन का पहला मैच कैंट एफसी और अननोन एफसी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

11वें मिनट में अननोन एफसी के अनमोल ने गोल कर टीम का खाता खोला। 21वें मिनट में कैंट एफसी के धर्मवीर ने गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद अननोन एफसी के अनमोल ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में अनमोल ने एक और गोल कर अपनी टीम की बढ़त को 3-1 तक पहुंचा दिया। अंत तक अननोन एफसी के वसीद ने चौथा गोलकर टीम को 4-1 से जीत दिला दी।
विज्ञापन

दिन का दूसरा मुकाबला फुटबाल हाॅस्टल और फ्यूचर एफसी के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमों की ओर से बेहतर डिफेंस देखने को मिला। दूसरे हाफ के आखिरी मिनट में फुटबाल हाॅस्टल के प्रशांत सिंह ने एक मात्र गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। इस दौरान सचिव मून रौबिंसन, दीपू पांडे, चंद्रशेखर, देवेंद्र सिंह, गोपाल, पीपी सिंह, प्रेम नाथ, कमलेश पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed