फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University sports competitions will be held from 10th to 21st October

Bareilly News: 10 से 21 अक्तूबर तक होंगी विवि की खेल प्रतियोगिताएं

Wed, 04 Oct 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 04 Oct 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
University sports competitions will be held from 10th to 21st October
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को अंतर महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया। कॉलेजों में टीम चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बरेली कॉलेज क्रीड़ा परिषद के सचिव विवेक डागर ने टीमों के चयन का कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन

सचिव के मुताबिक अलग-अलग तिथियों में विश्वविद्यालय परिसर समेत बरेली-मुरादाबाद मंडल के विभिन्न काॅलेजों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सभी प्रतियोगिताओं में बरेली कॉलेज की टीमें प्रतिभाग करेंगी। खिलाडियों को चयन के समय हाईस्कूल व इंटर की मार्कशीट, आधार कार्ड, कॉलेज का आईडी कार्ड, फीस रसीद की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। इन सभी दस्तावेजों की मूल प्रति लाना भी जरूरी है।
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम
- 10 अक्तूबर को बास्केटबाॅल (महिला) प्रतियोगिता रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में होगी। बरेली कॉलेज में संबंधित टीम का चयन छह अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 13 और 14 अक्तूबर को बदायूं के असीम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में भारोत्तोलन/पावर लिफ्टिंग (पुरुष), शारीरिक सौष्ठव (पुरुष) प्रतियोगिताएं होंगी। टीमों का चयन बरेली कॉलेज में 10 अक्तूबर को होगा।
- 14 अक्तूबर को खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता बिजनौर के विवेक काॅलेज ऑफ एजुकेशन में होगी। बरेली कॉलेज में टीम का चयन 11 अक्तूबर सुबह 10 बजे से होगा।
- 14 अक्तूबर को वॉलीबाॅल (महिला) प्रतियोगिता अमरोहा के जगदीश सरन हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी। बरेली कॉलेज में टीम का चयन 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगा।

- 14 अक्तूबर को कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता बिजनौर के चांदपुर दरबाड़ा स्थित विवेकानंद महाविद्यालय में होगी। बरेली कॉलेज में टीम का चयन पांच अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगा।
- 17 अक्तूबर को टेनिस (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता धामपुर के आरएसएम काॅलेज में होगी। बरेली कॉलेज की टीम का चयन 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगा।
- 20 और 21 अक्तूबर को शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में फुटबाॅल (पुरुष) प्रतियोगिता होगी। बरेली कॉलेज की टीम का चयन 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed