फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University first registers, now preparations to cancel admission as a mess

विश्वविद्यालय ने पहले पंजीकरण किए, अब गड़बड़ी बताकर प्रवेश रद्द करने की तैयारी

Wed, 16 Sep 2020 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:30 AM IST
सार

  • बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के 16 विद्यार्थियों के प्रवेश पर संकट
  • प्राचार्य ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक को बताई दिक्कत

विज्ञापन
University first registers, now preparations to cancel admission as a mess
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो) - फोटो : demo photo

विस्तार

बरेली। प्रवेश प्रक्रिया में झोल के चलते बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के 16 विद्यार्थियों के दाखिले पर संकट खड़ा हो गया है। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ये प्रवेश पंजीकरण निरस्त करने के बावजूद लिए गए हैं, जबकि कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर पहले तो पंजीकरण कर लिए लेकिन बाद में बिना कोई सूचना दिए निरस्त कर दिए। अब पंजीकरण के आधार पर प्रवेश पाने वाले 16 छात्र-छात्राओं के दाखिले पर तलवार लटक गई है। मंगलवार को बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने इस मामले में विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडेय से बात की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 28 अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश की समय सीमा तय की थी। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के साथ ही बरेली कॉलेज में भी दाखिले के लिए पंजीकरण कराया था। बताते हैं कि विश्वविद्यालय ने पहले तो ऑनलाइन पंजीकरण कर लिए लेकिन कुछ दिन बाद कई छात्र-छात्राओं की अपलोड सूचनाओं को त्रुटिपूर्ण बताते हुए पंजीकरण निरस्त कर दिए। बरेेली कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि विश्वविद्यालय ने इसकी सूचना कॉलेज को दी नहीं दी। इसके चलते छात्रों के रजिस्ट्रेशन की कॉपी के आधार पर स्नातक की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश कर लिए गए, लेकिन अब विश्वविद्यालय के पोर्टल पर उनकी सीट लॉक की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। प्राचार्य ने जब विश्वविद्यालय को इसकी सूचना दी तो पता चला कि संबंधित छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन ही निरस्त हो चुके हैं, जबकि कॉलेज उन्हें प्रवेश देने के साथ ही उनसे फीस भी जमा कर चुका है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक डॉ. एसके पांडेय ने प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन को इन सभी 16 छात्र-छात्राओं के प्रवेश निरस्त करने को कहा है।
विज्ञापन

जिन छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन 28 अगस्त के बाद हुए हैं, वो प्रवेश के लिए पात्र नहीं हैं। ऐसे छात्र दोबारा पंजीकरण कराकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग की वेबसाइट पर स्नातक का रजिस्ट्रेशन कराने वालों को भी मिल गए प्रवेश

प्रवेश प्रक्रिया की उलझाऊ व्यवस्था तमाम छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट कर रही है। दरअसल, रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 28 अगस्त तक ही वेबसाइट पर प्रवेश के पंजीकरण की समय सीमा निर्धारित की थी। हालांकि यह वेबसाइट नर्सिंग कक्षाओं में प्रवेश के लिए अब भी खुली है। ऐसे में 28 अगस्त के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने वेबसाइट पर पंजीकरण तो नर्सिंग कक्षाओं की वेबसाइट पर कराया, लेकिन प्रवेश स्नातक कक्षाओं में ले लिए हैं। हालांकि विश्वविद्यालय ने अब 28 के बाद पंजीकरण कराने वाले सभी प्रवेश निरस्त करने के निर्देश दिए हैं, जबकि बरेली कॉलेज में भी 28 के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले 30 छात्र-छात्राओं को स्नातक कक्षाओं में प्रवेश देने का मामला सामने आया है। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने इस संबंध में लिखित जवाब विश्वविद्यालय की प्रवेश समन्वयक समिति को दे दिया है।

जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराए थे, उन्हें प्रवेश दे दिए गए हैं, लेकिन बाद में 16 छात्रों के पंजीकरण विश्वविद्यालय ने निरस्त करने की जानकारी दी है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडेय ने कुलसचिव से बात कर समस्या का समाधान कराने को भरोसा दिलाया है। - डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed