{"_id":"5e62ae038ebc3eeb5a7b9077","slug":"university-declared-phd-entrance-exam-result-bareilly-news-bly3986526128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
10 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण, विश्वविद्यालय जल्द घोषित करेगा इंटरव्यू की तिथियां
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 10 प्रतिशत अभ्यर्थियों को ही उत्तीर्ण घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय अब इन उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का इंटरव्यू सेशन जल्द आयोजित करेगा। इसके लिए जल्द ही तिथियां घोषित की जाएंगी।
दो महीने पूर्व आयोजित रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 23 विषयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 3400 से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 340 अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय ने उत्तीर्ण घोषित किया है। रिजल्ट शुक्रवार को घोषित किया गया। यह रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.researchmjpru.in पर देखा जा सकता है। एक दिन पूर्व विश्वविद्यालय ने आंसर की भी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी थी।
विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। जल्द ही इंटरव्यू के लिए भी तिथियां घोषित कर दी जाएंगी। इंटरव्यू में इन उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के अलावा करीब 11 सौ नेट क्वालीफाई अभ्यर्थी भी भाग लेंगे, जिन्हें विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा से छूट दी हुई है।
विज्ञापन
- बृजेश त्रिपाठी, शोध विभागाध्यक्ष एवं चीफ प्रॉक्टर