{"_id":"592dd0c64f1c1bac0dbda9ed","slug":"university-changed-after-thirty-years-syllabus-of-msc-physics","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि ने तीस साल बाद बदला एमएससी फिजिक्स का सिलेबस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि ने तीस साल बाद बदला एमएससी फिजिक्स का सिलेबस
बरेली।
Updated Wed, 31 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
University changed after thirty years Syllabus of MSC Physics
- फोटो : University changed after thirty years Syllabus of MSC Physics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तीस साल बाद एमएससी फिजिक्स का सिलेबस अपडेट किया है। बोर्ड ऑफ स्टडीज ने सिलेबस को अपडेट कर एकेडमिक काउंसिल से पास करा दिया है। इस सिलेबस को नए सत्र से लागू किया जाएगा। सिलेबस की खास बात यह है कि इसको नेट, जेआरएफ और प्रवक्ता पद की परीक्षा के अनुसार तैयार किया गया है ताकि एमएससी करने वाले छात्रों को इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अलग से तैयारी न करना पड़े। नेट, जेआरएफ और प्रवक्ता की परीक्षा में जिस स्तर के प्रश्न पूछे जाते थे, सिलेबस में उन चीजों को जोड़ा गया है। उन चैप्टर को हटाया गया है जो फिजिक्स में बहुत पहले हुआ करती थी। उस क्षेत्र में हुए अपडेट को जोड़ते हुए सिलेबस को डिजाइन किया है। बोर्ड ऑफ स्टडीज के कनवीनर बरेली कॉलेज फिजिक्स विभाग के हेड डॉ. संजीव सक्सेना के अनुसार काफी सालों बाद सिलेबस अपडेट हुआ है। इसको नेट और जेआरएफ व प्रवक्ता पद की परीक्षा के अनुसार अनुसार डिजाइन किया गया है।
नैनो साइंस पढ़ेंगे छात्र
पूर्व कुलपति प्रोफेसर मुशाहिद हुसैन नैनो साइंस के वैज्ञानिक थे। उनके प्रयास से विवि कैंपस में एमएससी में नैनो साइंस को जोड़ा गया। अब कॉलेजों में एमएससी फिजिक्स प्रथम में तीसरे पेपर में 40 नंबरों की नैनो साइंस पढ़ाई जाएगी। चौथे पेपर में साठ नंबर की सांख्यिकी पढ़ाई जाएगी। इस पेपर में 40 नंबर इलेक्ट्रोडाइनेमिक्स पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा जितनी भी यूनिट बनाई गई में उनमें तमाम कंटेंट को बदला गया है। कुछ के चैप्टर को भी बढ़ाया गया है। प्रोजेक्ट वर्क जोड़ा पर अब हटाया जाएगा
छात्रों को रिसर्च वर्क के लिए तैयार करने के लिए एमएससी फाइनल के प्रैक्टिकल एंड प्रोजेक्ट वर्क के तहत 50 नंबर प्रोजेक्ट वर्क के लिए निर्धारित किए थे। रिकार्ड और वाइवा के लिए 25-25 नंबर निर्धारित किए गए। प्रोजेक्ट वर्क के मूल्यांकन को लेकर पेंच फंसा कि इनका मूल्यांकन कौन करेगा। कॉलेजों में उस स्तर के शिक्षक नहीं। अब तय हुआ है कि प्रोजेक्ट वर्क को हटा दिया जाएगा।