फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UNIVERSITY

Bareilly News: विवि प्रवेश कार्यक्रम

Thu, 12 Jan 2023 08:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
UNIVERSITY
बरेली। पिछले वर्ष स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश से छूटे अभ्यर्थियों को रुविवि ने एक और अवसर दिया है। कुलसचिव ने सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष व कॉलेजों को पत्र भेजकर संस्थागत ऑनलाइन प्रवेश के संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि स्नातक में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2022 तो स्नातकोत्तर में प्रवेश की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2022 थी। इसके बावजूद तमाम अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। वहीं, कई कॉलेजों में सीटें भी खाली हैं। इसे देखते हुए स्नातक और स्नातकोत्तरमें प्रवेश संबंधी पंजीकरण के लिए पोर्टल 12 जनवरी से खुलेगा। निर्धारित शुल्क जमाकर अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते हैं। स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए शुल्क सामान्य प्रक्रिया के तहत अदा की जानी है, लेकिन स्नातक में लेट फीस के साथ छह सौ रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

स्नातक प्रवेश कार्यक्रम
बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी, बीलिब, बीएलएड व अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 12 जनवरी से पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते हैं। 18 जनवरी पंजीकरण की अंतिम तिथि है। 20 जनवरी तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी है। विषय संशोधन के लिए भी पोर्टल 12 जनवरी से खुलेगा। 23 जनवरी अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातकोत्तर प्रवेश कार्यक्रम
एमए, एमएससी, एमकॉम, बीपीएड, एमलिब, एमएसडब्ल्यू व अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पोर्टल पर पंजीकरण 12 जनवरी से शुरू होकर 18 जनवरी तक होंगे। 20 जनवरी तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश हैं। प्रवेश के लिए 150 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा होगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत कार्यक्रम रुविवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed