{"_id":"606623dc8ebc3e8d35341372","slug":"university-again-fire-one-by-one-three-hostels-came-to-jd-bareilly-news-bly4424751184","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में फिर आग, एक-एक कर जद में आए तीन छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में फिर आग, एक-एक कर जद में आए तीन छात्रावास
विज्ञापन
छात्रावास के कमरे में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में भी फिर भड़की आग तो मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने चार घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
महिला छात्रावास में छात्रा के कपड़े, बिस्तर और किताबें स्वाह
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को फिर भीषण अग्निकांड हुआ। एक-एक कर तीन छात्रावासों के साथ जंगल में भी फिर आग भड़की तो हड़कंप मच गया। महिला छात्रावास में एक छात्रा के कमरे में रखा सारा सामान खाक हो गया। छात्रा अवकाश पर घर गई हुई थी।
विश्वविद्यालय परिसर में करीब 20 एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल में फैले जंगल में बुधवार को भीषण आग लगने से झाड़ियाें के साथ तमाम पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए थे। इस आग की तपिश ठंडी भी नहीं हुई कि बृहस्पतिवार की दोपहर महिला छात्रावास में एक छात्रा कमरे में ट्यूबलाइट के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग में छात्रा के कपड़ों के साथ बिस्तर और किताबें भी स्वाह हो गए। सुरक्षा प्रभारी सुधांशु मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे कि इसी बीच दूसरे महिला छात्रावास के परिसर में भी आग लग गई।
विज्ञापन
सुरक्षा प्रभारी ने आनन-फानन दूसरे छात्रावास पहुंचकर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। टंकी के पास लगी आग बुझाई जा रही थी कि पुरुष छात्रावास के साथ जंगल में फिर आग लगने की जानकारी मिली। इस बीच दमकल का दस्ता पहुंच गया था। करीब चार घंटे तक की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि भविष्य में आग लगने की घटनाएं न हों, इसके लिए स्थानीय बिजली उपकेंद्र को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला छात्रावास में छात्रा के कपड़े, बिस्तर और किताबें स्वाह बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को फिर भीषण अग्निकांड हुआ। एक-एक कर तीन छात्रावासों के साथ जंगल में भी फिर आग भड़की तो हड़कंप मच गया। महिला छात्रावास में एक छात्रा के कमरे में रखा सारा सामान खाक हो गया। छात्रा अवकाश पर घर गई हुई थी।