{"_id":"646868baa6f0d46dfd0a41b7","slug":"unique-demand-on-honeymoon-groom-asks-for-10-lakh-rupees-from-bride-for-honeymoon-in-hotel-2023-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुहागरात पर अनोखी शर्त: दूल्हे ने होटल में किया ऐसा काम, थाने पहुंच गई दुल्हन, सुनकर परिवार वाले भी हुए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागरात पर अनोखी शर्त: दूल्हे ने होटल में किया ऐसा काम, थाने पहुंच गई दुल्हन, सुनकर परिवार वाले भी हुए दंग
Sat, 20 May 2023 12:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 May 2023 12:10 PM IST
सार
पीलीभीत की रहने वाली युवती की शादी बदायूं में हुई थी। आरोप है कि शादी के पहले दिन से पति ने उससे दूरी बना ली। जब विवाहिता अपने मायके चली आई तो वहां आकर उसने हनीमून पर जाने के लिए ससुर से 10 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
पीलीभीत के एक मोहल्ले की विवाहिता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को उसकी सास और पति दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते हैं। इसी के चलते पुत्री को घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सास और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विवाहिता के पिता ने बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी तीन माह पूर्व जिला बदायूं के रहने वाले युवक से की थी। शादी में 20 लाख से अधिक रुपये खर्च किए। पांच अप्रैल को पुत्री मायके चली आई। उसने पति के बारे में कई ऐसी बातें बताईं, जिसे जानकर मायके वाले दंग रह गए।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पति ने सुहागरात पर उससे दूरी बना ली। कहा कि पहले हम दोस्त बनकर कुछ दिन साथ रहेंगे। फिर हनीमून पर जाएंगे। डेढ़ महीने का वक्त बीत गया, लेकिन पति उसे अनदेखा करता रहा। विवाहिता ने फोन पर रो-रोकर सारी बातें अपनी मां को बताई। उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात भी कही।
विज्ञापन
हनीमून के लिए मांगे 10 लाख रुपये
जब विवाहिता का पति उसे लेने आया तो परिवार वालों के समझाने पर उसने हनीमून पर नैनीताल ले जाने की बात कही। इसके लिए उसने 10 लाख रुपये मांगे। विवाहिता के पिता ने उसे पांच लाख रुपये दिए। इसके बाद वह पत्नी को लेकर हनीमून पर नैनीताल गया। वहां एक होटल में रुका।
Trending Videos
विवाहिता का आरोप है कि होटल के कमरे में पति ने मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। वीडियो भी बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। बोला, पांच लाख रुपये और दिलाओ नहीं तो वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा। दो दिन बाद ही नैनीताल से वापस चला आया।
इसके बाद विवाहिता 13 मई को मायके चली आई। आरोप है कि मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो सास और पति ने घर से निकाल दिया है। विवाहिता ने घर आकर सारी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।