{"_id":"62c1d0bceea25737057e6181","slug":"union-minister-of-state-for-home-met-the-relatives-of-the-dead-of-pilibhit-road-accident-bareilly-news-bly490211367","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत सड़क हादसे के मृतकों के परिजन से मिले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत सड़क हादसे के मृतकों के परिजन से मिले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री
विज्ञापन
गोला में हादसे के मृतकों के परिजन को ढांढस बंधाते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री।
मृतक पुजारी के बेटे और बहू को बंधाया ढांढस, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
गोला गोकर्णनाथ। पीलीभीत सड़क हादसे में मोहल्ला तीर्थ निवासी पुजारी सहित एक ही परिवार के दस लोगों की मौत के दस दिन बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने मृतकों के परिजन से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
पीलीभीत गजरौला में 23 जून की सुबह नगर के मोहल्ला तीर्थ निवासी पुजारी लालमन शुक्ला, उनकी पत्नी, दो पुत्र, दो बहुएं, 3 पौत्र, एक पौत्री सहित एक ही परिवार के 10 सदस्यों और टाटा मैजिक चालक की मौत हो गई थी। पुजारी लालमन के 14 सदस्यों के परिवार में अब महज सदस्य छोटा बेटा कृष्ण पाल, बड़ी भाभी सीलम और उसका पुत्र व मंझले बेटे की विवाहित बेटी बची है।
परिजन कृष्णपाल और सीलम से भीषण हादसे की दर्दनाक दास्तां सुन वह भावुक हो गए। कहा कि शासन द्वारा दी गई आर्थिक सहायता सीधे मृतकों के वारिसों के खाते में पहुंचेगी। इस दुखद घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुन्ना लाल अवस्थी, संजय सिंह, ठाकुर प्रसाद गंगवार, राजेश शुक्ला, डॉ. शिवेंद्र अवस्थी, राजेश बाजपेई आदि मौजूद रहे।