{"_id":"63eb482ff424876d980cf1dd","slug":"union-minister-dr-mansukh-mandaviya-inaugurated-nano-urea-plant-in-aonla-bareilly-2023-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया नैनो यूरिया प्लांट का लोकार्पण, जानिए इस खाद की खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया नैनो यूरिया प्लांट का लोकार्पण, जानिए इस खाद की खासियत
Tue, 14 Feb 2023 02:14 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Feb 2023 02:14 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि इफको इकाई में नैनो यूरिया प्लांट का लोकार्पण किया गिया है। इस प्लांट की क्षमता प्रति महीने 30 लाख बोतल नैनो यूरिया बनाने की है। नैनो यूरिया सस्ती, सुलभ और सुविधाजनक है।
विज्ञापन
इफफो इलाके में नैनो यूरिया प्लांट का लोकार्पण हुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और उर्वरक एवं रसायन मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बरेली के आंवला स्थित इफको इकाई में नैनो यूरिया प्लांट का लोकार्पण किया। नैनो यूरिया प्लांट इफको की ओर से लगाया गया है। इस प्लांट में प्रति महीने 30 लाख बोतल नैना यूरिया का उत्पादन होगा। यह यूरिया लिक्विड फॉर्म में है, जिसका फसलों पर स्प्रे किया जाएगा।
विज्ञापन
प्लांट के लोकार्पण पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि आंवला में इफको के नैनो यूरिया प्लांट का लोकार्पण किया गया है। इस प्लांट की क्षमता प्रति महीने 30 लाख बोतल बनाने की है। नैनो यूरिया की एक बोतल (500 मिलीलीटर) दानेदार यूरिया की एक बोरी के बराबर होती है। इसका दूसरा फायदा है यह प्रदूषण का समाधान भी करती है। भारतीय वैज्ञानिक द्वारा रिसर्च किया गया नैनो यूरिया किसानों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनो यूरिया को देखते केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दानेदार यूरिया के मुकाबले नैनो यूरिया परिवहन और भंडारण में किफायती और सुविधाजनक है। नैनो यूरिया सस्ता भी है। इसके इस्तेमाल से जल, वायु और मिट्टी के प्रदूषण में कमी आएगी। फसल का उत्पादन बढ़ेगा। किसान नैनो यूरिया को स्प्रे से अपनी फसलों में लगा सकेंगे। यह सभी के लिए सुरक्षित और हानि रहित है।