फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Union Minister came forward on the new system of detention

बंदी की नई व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री आगे आए

Fri, 17 Jul 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Union Minister came forward on the new system of detention
संतोष गंगवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

व्यापारियों की कसमसाहट पर संतोष ने डीएम से कहा- रास्ता निकालें
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने अब केंद्रीय मंत्री से लगाई गुहार, शासन वाला दो दिन बंदी का आदेश लागू हो, बाकी दिन खुले पूरा बाजार

बरेली। बाजार खोलने के नए रोस्टर से व्यापारी बेहद नाखुश हैं। व्यापारी लगातार रोस्टर को बेकार बताते हुए पांचों दिन सभी बाजार खोलने की गुहार लगा रहे हैं। प्रशासन ने जब सुनवाई नहीं की तो मामला केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। व्यापारियों के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार आगे आए हैं। गुरुवार को उन्होंने डीएम से कहा कि नए रोस्टर से व्यापारी वर्ग परेशान है। लिहाजा प्रशासन कोई रास्ता निकाले।
बाजार खुलने की 15 जुलाई से लागू नई व्यवस्था के खिलाफ व्यापारी वर्ग लामबंद है। उनका कहना है कि पूरे प्रदेश में बरेली जैसा रोस्टर नहीं है। इस रोस्टर से कारोबार चौपट हो जाएगा। व्यापारी संगठन भी इसके विरोध में सक्रिय हैं। व्यापारी नए रोस्टर से परेशान ही नहीं भयभीत भी हैं कि अगर ऐसा ही रहा तो वे और कर्जदार हो जाएंगे। एक दिशा में बाजार खुलने से भी भीड़ कम नहीं हुई क्योंकि अवैध वाहनों का प्रवेश नहीं रुक पा रहा है। बाजार में व्यापारी यही चर्चा करते देखे गए कि इस रोस्टर में तो दुकान का किराया और स्टाफ के खर्चे निकलना ही मुश्किल हो जाएगा तो कारोबार कैसे चलेगा। कुछ कारोबारियों का दर्द है कि सामान की देनदारी सिर पर है, बैंक और अन्य मामलों में ब्याज बढ़ रहा है। ऐसे हालात में कैसे निपटें। कई प्रमुख दुकानदार बोले- नेता तो अपना नाम चमकाने में लगे रहते हैं। अगर वे खुद व्यापारी होते तो शायद उनका दर्द समझते।
विज्ञापन

व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री तक पहुंचाई पीड़ा

उद्योग व्यापार मंडल और अन्य व्यापारी नेताओं ने नए रोस्टर से आ रही समस्या केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार तक पहुंचाई है। व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता और दुर्गेश खटवानी ने केंद्रीय मंत्री से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। साथ ही उन्होंने डीएम को एक पत्र लिखकर रोस्टर पर फिर विचार करने को कहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पांच दिन आधा बाजार खुलने, शनिवार और रविवार बंदी होने से हालात बदतर हो जाएंगे। व्यापारियों की स्थिति पहले से ही खराब है। इसलिए संशोधित आदेश जारी कर अन्य जिलों में लागू व्यवस्था की तरह पांचों दिन सभी बाजार खोलने की अनुमति दी जाए। अन्यथा व्यापारी को अपना कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। उधर, राष्ट्र उद्योग व्यापार मंडल प्रमुख विशाल मेहरोत्रा और गोपेश अग्रवाल ने कहा, पांच दिन दिशावार बाजार खुलने से व्यापारी बेहद परेशान हैं। इसके साथ ही बेकरी, मिठाई दुग्ध उत्पाद दुकानों पर पहले जैसी व्यवस्था हो और पांचों दिन सभी दुकानें खुलवाई जाएं। इन नेताओं ने डीएम से आग्रह किया है कि वह पुनर्विचार कर संशोधित आदेश जारी कराएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामगंज में तीन व्यापारी पकड़े

एसीएम रोहित यादव ने श्यामगंज बाजार में विपरीत दिशा में दुकानें खोलने के आरोप में तीन व्यापारी पकड़े गए हैं। यह दुकानदार अंडा और कंफेक्शनरी की दुकानें खोलकर कारोबार कर रहे थे। श्यामगंज पुल के नीचे कुछ बड़े गोदाम और शोरूम विपरीत दिशा में खुले रहे। यह शोरूम हर दिन खुल रहे हैं, लेकिन इन पर पुलिस प्रशासन की नजर नहीं पड़ती है।

‘व्यापारियों से रोस्टर संबंधी जानकारी मिली है। वे पांचों दिन सभी दुकानें खुलवाना चाहते हैं। डीएम से कहा है कि वह कोई रास्ता निकालें। हालांकि, जिले में बढ़ते कोरोना मामलों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।’ - संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री
‘ऐसा खराब रोस्टर जारी होगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। कारोबार चौपट हो जाएगा। यह अव्यावहारिक है, इसलिए इसे बदलना जरूरी है। अन्यथा कारोबार और घर चलाना ही मुश्किल होगा। अगर ऐसा ही रहा तो कर्जा पाटना मुश्किल होगा। पांचों दिन बाजार खुलें। 
- राजीव अग्रवाल, किराना व्यापारी


‘लॉकडाउन से पूरी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। सरकार इसे पटरी पर लाना चाहती है और कोशिश कर रही है, लेकिन प्रशासन परेशान हाल व्यापारी का दर्द नहीं सुनना चाहता है। मौजूदा रोस्टर बदल कर पांचों दिन पूरा बाजार खोला जाए।’ - मोहनलाल आहूजा, रिटेल व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed