{"_id":"68e1838b3a8cc773e2057864","slug":"unidentified-woman-dies-after-being-hit-by-a-train-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2802-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात महिला की मौत
विज्ञापन
मीरगंज। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया।
पुलिस के अनुसार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक महिला के शव की सूचना स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
--
टहलने जा रही महिला को ईको ने मारी टक्कर, मौत
भमोरा। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे टहलने निकली महिला को ईको कार ने टक्कर मार दी, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मई किरतपुर निवासी 60 वर्षीय नेत्रवती सुबह बल्लिया से किरतपुर जाने वाले मार्ग पर टहलने निकली थी की सामने से आ रही ईको कार ने टक्कर मार दी। इससे नेत्रवती गंभीरघायल हो गई। सूचना पर पहुंचे पुत्र महिपाल व रामखेलावन उन्हें बल्लिया स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजहहै। संवाद