{"_id":"686c2fb6e6833a6be1013dc8","slug":"underground-cable-in-cbganj-is-damaged-there-are-many-faults-in-the-city-bareilly-news-c-4-bly1015-677329-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीबीगंज में भूमिगत केबल खराब, शहर में फाल्ट की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीबीगंज में भूमिगत केबल खराब, शहर में फाल्ट की झड़ी
Tue, 08 Jul 2025 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीबीगंज में भूमिगत केबल में खराबी आने से सोमवार दोपहर करीब तीन हजार लोगों ने दो घंटे तक बिजली कटौती झेली। हल्की बारिश में ही शहर में फाल्ट की झड़ी लग गई। इस दौरान लोग लो वोल्टेज और फेस नहीं आने की समस्याओं से जूझते रहे। उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम की हेल्पडेस्क व हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतें दर्ज कराईं।
दोपहर एक बजे बारिश के दौरान सीबीगंज में भूमिगत केबल में फाल्ट होने से फीडर दो ठप हो गया। इस दौरान आठ सौ उपभोक्ता दो घंटे परेशान हुए। स्टेशन रोड, आवास विकास, सर्किट हाउस व जोगी नवादा फीडर बारिश के दौरान ट्रिप हुए। सुबह 10 बजे गई बिजली दोपहर दो बजे तक सुचारु हो सकी। इस दौरान इन फीडरों से जुड़े 1200 उपभोक्ता परेशान रहे।
परसाखेड़ा उपकेंद्र से पोषित जोहरपुर, सनसिटी से पोषित परतापुर जीवनसहाय, कोहाड़ापीर से पोषित राधा स्वामी एन्क्लेव, सीबीगंज से पोषित बालाजी धाम कॉलोनी, कैंफर स्टेट, कुतुबखाना से पोषित आलमगिरीगंज, बड़ा बाजार, ब्रजलोक कॉलोनी, कटरा मानराय, सिविल लाइंस प्रथम से पोषित स्टेशन रोड, आवास विकास, मकरंदपुर, संजय कम्युनिटी हॉल, सिविल लाइंस द्वितीय से पोषित किशोर बाजार, गिहार बस्ती में लोकल फाल्ट हुए।
विज्ञापन
सिविल लाइंस तृतीय से पोषित कटरा चांद खां, राधे एन्क्लेव, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, श्यामगंज चौकी के पीछे, मिशन कंपाउंड उपकेंद्र से पोषित चौपुला, मलूकपुर, बमनपुरी, सुभाषनगर उपकेंद्र से पोषित वीर भट्टी, किला उपकेंद्र से पोषित एक मीनार मस्जिद के पास, शाहदाना उपकेंद्र से पोषित शाहदाना में भी लोकल फाल्ट, लो वोल्टेज और फेस नहीं आने की शिकायतें रहीं।
कुतुबखाना उपकेंद्र पर औसतन 24 मिनट प्रतिदिन बिजली कटौती की गई। यह दावा विद्युत निगम का है। अफसरों का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने के साथ उपकेंद्र की मरम्मत और लाइन शिफ्टिंग के काम के दौरान की गई कटौती के आंकड़े भी शामिल हैं। वहीं, आरटीआई एक्टिविस्ट अधिवक्ता मोहम्मद खालिद जिलानी ने इस सूचना को भ्रामक बताया है। कहा कि यहां फाल्ट से ही घंटों आपूर्ति बाधित रहती है।
अधिवक्ता ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत उपकेंद्र से बीते एक साल में की गई कटौती की जानकारी मांगी थी। अधिशासी अभियंता सुरेन्द्र कुमार की ओर से जानकारी दी गई कि एक जून 2024 से 31 मई 2025 तक 8614 घंटे बिजली आपूर्ति की गई। सिर्फ 146 घंटे सप्लाई बंद रही। अधिवक्ता ने कहा कि प्रतिदिन होने वाली कटौती इससे कई गुना अधिक है। औसतन रोज दो घंटेे की कटौती होती है। संवाद