फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Underground cable cut by JCB in metropolis, power supply halted for three hours

Bareilly News: महानगर में जेसीबी से अंडरग्राउंड केबल कटी, तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Wed, 10 Jul 2024 06:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Underground cable cut by JCB in metropolis, power supply halted for three hours
बरेली। महानगर में मंगलवार को नगर निगम की जेसीबी से 11 केवी की अंडरग्राउंड केबल कट जाने से शहीद भगत सिंह फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इस फीडर से जुड़े चार हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को तीन घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। शाम सात बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। अन्य इलाकों में भी लोकन फॉल्ट होते रहे।
विज्ञापन

महानगर में नगर निगम की जेसीबी मंगलवार को खोदाई कर रही थी। इस दौरान दोपहर बाद तीन बजे 11 केवी लाइन कट गई। इससे शहीद भगत सिंह फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर महानगर उपकेंद्र से विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फीडर पर आपूर्ति बंद करने के बाद क्षतिग्रस्त लाइन को शाम सात बजे के बाद ठीक किया जा सका। किला उपकेंद्र के साहूकारा, किला, फूटा दरवाजा, छोटी बमनपुरी के उपभोक्ताओं ने लोकल फॉल्टों के कारण कटौती का सामना किया। दोपहर के समय इन इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या रही। सुभाषनगर और मढ़ीनाथ उपकेंद्रों के इलाकों में भी ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट की समस्या रही। सोमवार को हरुनगला और महानगर समेत कई उपकेंद्रों में पानी भरने के कारण अलग-अलग इलाकों में 20 घंटे तक कटौती की गई थी। मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर हालात सामान्य नहीं हुए।
विज्ञापन

कुतुबखाना, शाहदाना, सीबीगंज, जगतपुर उपकेंद्र के इलाकों में भी लोकल फॉल्ट के कारण कटौती की गई। यहां रात में ट्रिपिंग की समस्या भी रही। सीबीगंज में ट्रांसमिशन सब स्टेशन को कुछ समय के लिए बंद कर मरम्मत के कर्यों के दौरान भी एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि नगर निगम की जेसीबी से महानगर के शहीद भगत सिंह फीडर की लाइन कटने के कारण कुछ समय के लिए समस्या रही। अब आपूर्ति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed