फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Under the OTS it is mandatory to pay the tax within 90 days

बरेली: ओटीएस के तहत 90 दिन में टैक्स जमा करना अनिवार्य, नहीं किया ये काम तो फिर जुड़ेगा बकाया और ब्याज

Thu, 29 Oct 2026 03:43 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 29 Oct 2026 03:43 PM IST
सार

गर निगम की एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना में कर जमा करने में देरी पर ब्याज माफी का लाभ नहीं मिलेगा। आवेदन के बाद 90 दिन के भीतर पूरा कर जमा करना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Under the OTS it is mandatory to pay the tax within 90 days
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम की एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना में आवेदन करने के बाद टैक्स जमा करने में देरी की तो ब्याज माफी का लाभ नहीं मिल पाएगा। अब तक 14,283 शहरवासियों ने आवेदन किया है। इनमें से 10,863 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 3,362 आवेदन प्रक्रिया में हैं। योजना के तहत निर्धारित 90 दिनों में पूरा टैक्स जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा बकाया और ब्याज की स्थिति पहले जैसी हो जाएगी।

विज्ञापन


नगर निगम में 15 अगस्त से चल रही ओटीएस योजना के तहत अब तक 31.41 करोड़ रुपये की डिमांड का निस्तारण हुआ है। इसमें 8.69 करोड़ रुपये की ब्याज माफी दी गई है। योजना के तहत आवासीय भवनों के 11,087 और व्यावसायिक भवनों के 866 आवेदन मिले हैं। वहीं, 2,330 आवेदन आवासीय और व्यावसायिक दोनों तरह के भवनों से संबंधित हैं। अब तक ऑफलाइन माध्यम से 2.50 करोड़ और ऑनलाइन माध्यम से 17.52 लाख रुपये जमा हुए हैं। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, शहर के 45 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 150 करोड़ रुपये कर बकाया है।  
विज्ञापन


मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि ओटीएस में आवेदन करने के बाद 90 दिन के भीतर पूरा टैक्स जमा करना होगा, अन्यथा बकाया और ब्याज पहले की तरह हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed