फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Undeclared curfew in Dunki, people imprisoned in homes

दुनकी में अघोषित कर्फ्यू, घरों में कैद हुए लोग 

Sun, 06 Aug 2017 01:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 06 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दुनका। 
विवादित रूट से ही कांवड़ निकालने पर अड़े दुनकी के लोगों से दो दिन तक चली वार्ता विफल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी। शुक्रवार रात से ही चिह्नित लोगों को घरों में ही नजरबंद कर दिया गया। पांच थानों की पुलिस बल के अतिरिक्त पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए। गांव की सीमाओं पर बैरिकेटिंग लगाकर सीमायें सील कर दी गई। शनिवार को गांव के आस-पास अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए। पुलिस की दबिशों के बाद गांव के लोग घरों से भागे हुए हैं। 

बता दें कि दुनकी के एक समुदाय के लोग करीब एक महीने से दुनकी-दुनका-धनेली-औरंगाबाद रोड से कांवड़ हरिद्वार लेकर जाने पर अड़ेे थे। लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी के समक्ष भी यही मांग रख चुके थे। दलील थी कि 2014 से पहले तक दुनकी और तमाम गांवों के कांवड़ जुलूस इसी रोड से निकलते रहे हैं। 2014 में दुनका में विवाद के बाद तत्कालीन एसडीएम  ने सपा सरकार में यह रोड कांवड़ जुलूस के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। ग्रामीणों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने डीएम बरेली से  आख्या भी मांगी थी। दो दिन से एसओ शाही कई घंटे दुनकी में रुककर ग्रामीणों को तयशुदा रूट से ही कांवड़ जुलूस लाने-ले जाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन लोग राजी नहीं हुए। एलआईयू इंस्पेक्टर ने भी शुक्रवार रात मुआयने के बाद प्रशासन को  गांव में हालात विस्फोटक होने की रिपोर्ट भेजी थी। एसपी देहात ख्याति गर्ग, एसडीएम राजेश कुमार, सीओ सीमा यादव भी देर रात तक ग्रामीणों को समझाते रहे थे। उच्चाधिकारियों के आदेश पर शुक्रवार रात से ही दुनकी और गांव के अंदर-बाहर के सभी रास्तों, गलियों में पांच थानों और आरएएफ, पीएसी की भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। शनिवार को पूरे दिन फोर्स दुनकी से दुनका, औरंगाबाद तक के रास्तों पर तैनात रही। पांचों थानों के प्रभारी, सीओ नवाबगंज विजयप्रताप यादव, महिला थाना बरेली की प्रभारी इंस्पेक्टर विजय सिरोही, सीओ मीरगंज सीमा यादव भी पूरे दिन डटे रहे। कावड़ लेकर जाना तो दूर, बुरी तरह सहमे लोग घरों से निकलने से कतराते रहे। उधर, बवाल की आशंका से प्रशासन ने दुनकी प्रधान हेतराम और गांव के बुद्धसेन को रात में ही घरों से उठा लिया था। शनिवार को पूरे दिन दोनों को मीरगंज थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन

------------
कांवड़ के लिए रूट पर पहले ही अनुमति को लेकर चर्चा हुई थी। कांवड़ियों को दूसरे रूट से जाने के लिए कहा गया था। जिन रूट की अनुमति नहीं है। उससे कांवड़ियों को नहीं जाने दिया जाएगा। गांव में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बहाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- ख्याति गर्ग, एसपी देहात  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed