{"_id":"69e8179e69f31987f70c1ed9","slug":"uncontrolled-passenger-bus-hits-tree-operator-dies-after-falling-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101862-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनियंत्रित डग्गामार बस पेड़ से टकराई, गिरने से परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनियंत्रित डग्गामार बस पेड़ से टकराई, गिरने से परिचालक की मौत
Wed, 22 Apr 2026 06:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सिमरा के पास मंगलवार शाम 8:00 बजे अनियंत्रित डग्गामार बस, कार को टक्कर मारती हुई पेड़ से टकरा गई। परिचालक बस से गिर गया। वह टायर से रगड़ने के कारण उसकी मौत हो गई। बस चालक मौके से भाग गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब से गोंडा-बहराइच जा रही डग्गामार बस सिमरा गांव के पास अचानक से अनियंत्रित हो गई। बस, कार को टक्कर मारती हुई पेड़ से टकरा गई। टक्कर जोरदार होने से परिचालक गिर गया। वह टायर से रगड़ता गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर गई पुलिस ने घायल को फरीदपुर सीएचसी भेजा। वहां मृत घोषित कर दिया गया। अन्य सवार दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि ब्रेक या स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर टकराने की आशंका है। मृतक की पहचान गोंडा के मोतीगंज थाना क्षेत्र के गांव सहजोरा निवासी मोहन (25) के रूप में हुई है।
रास्ते में कई बार खराब हुई थी बस
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं। कुल 75 लोग सवार थे। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि वे लोग दो दिन पहले लुधियाना (पंजाब) से बस में सवार हुए थे। वे मजदूरी करने के बाद गोंडा-बहराइच जा रहे थे। रास्ते में कई जगह बस खराब हुई थी। तब बस चालक और परिचालक ने मरम्मत की थी।
विज्ञापन
फोटो-संवाद