{"_id":"67672fd5fe02ccce600957ea","slug":"uncle-seriously-injured-in-fight-with-nephews-died-during-treatment-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100506-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भांजों से मारपीट में मामा गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भांजों से मारपीट में मामा गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मृतक विपिन फाइल फोटो
किसी बात को लेकर हुआ विवाद, जहर खिलाने का लगाया अरोप
भुता। थाना क्षेत्र के गांव गजनेरा निवासी विपिन का अपने तीन भांजों से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विपिन को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज में सुधार न होने पर पत्नी ने उनको बरेली अस्पताल भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उससे पूर्व विपिन ने जहर खिलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पत्नी रागिनी मिश्रा ने बताया कि उनके पति मुरादाबाद के एक फैक्टरी में काम करते थे। वहीं पति विपिन के तीन भांजे उसी फैक्टरी में काम करते थे। साथ में ही अलग-अलग कमरों में रहते थे। वह भी वहीं रहकर एक निजी कंपनी में काम करती है। पिछले 19 दिसंबर को विपिन अपनी फैक्टरी से ड्यूटी करके दोपहर एक बजे जल्दी अपने कमरे पर आ गए थे। शाम को जब पत्नी रागनी नौकरी से जब कमरे पर लौटी तो उन्होंने देखा कि उनके तीनों भांजे लाठी-डंडों से विपिन के साथ मारपीट कर रहे थे। उनके एक साथी के पास तमंचा भी था। विपिन ने घायल हालात में पत्नी को बताया कि झगड़े से पहले भांजे की पत्नी ने उन्हें खाने में जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर घायल पति को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधार न होने पर उनको बरेली अस्पताल लेकर आए, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इधर, सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी परिजनों ने किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है।
इधर, क्राइम थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह का कहना है कि विपिन के परिजनों ने अभी किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद