फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uncle and nephew selling cocaine from car arrested

Bareilly News: कार से कोकीन बेच रहे चाचा-भतीजे गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew selling cocaine from car arrested
बरेली। कार से कोकीन की सप्लाई करने निकले अमरोहा निवासी तस्कर चाचा-भतीजा बरेली में गिरफ्तार कर लिए गए। बारादरी पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो भतीजे ने खुद को वकील बताकर हड़काने की कोशिश की। एसपी सिटी ने खुलासा कर दोनों को जेल भिजवा दिया। दोनों से 817 ग्राम कोकीन व कार बरामद की गई है। पंजाब के तस्कर से दिल्ली में मिली कोकीन उन्हें बरेली में किसी को देनी थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बारादरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को डोहरा रोड पर विवि के पास से दो लोगों को कोकीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक अमरोहा के बछरायूं गांव मोहनपुर निवासी चरन सिंह (50) और दूसरा यहीं का राजबहादुर (38) निकला। राजकुमार ने तलाशी लेने पर पुलिस से कहा कि वह दिल्ली कोर्ट में वकील है और इस तरह पुलिस किसी वाहन या व्यक्ति की तलाशी नहीं ले सकती। हालांकि 817 ग्राम कोकीन बरामद होने पर वह गिड़गिड़ाने लगा। उसने कहा कि उसे नहीं पता कि यह क्या है और कहां से आई है। पुलिस ने दोनों को लिखापढ़ी करके जेल भेज दिया। इनसे दो मोबाइल बरामद किए गए। कार भी सीज कर दी गई। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

----
दिल्ली में टैक्सी चलाता है चरन सिंह
- चरन सिंह ने बताया कि वह रिश्ते में राजकुमार का चाचा लगता है। चरन सिंह दिल्ली में रहकर कार को टैक्सी के रूप में ओला कंपनी से संबद्ध करके चलाता है। वहीं उसकी जान-पहचान पंजाब निवासी सरनाम से हुई। सरनाम ने उसे मादक पदार्थों की तस्करी में मोटे मुनाफे की बात कहकर जोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। राजबहादुर पर अमरोहा में मामला दर्ज है। दोनों पर बारादरी थाने में भी केस दर्ज है। इनको मादक पदार्थ किसने दिया और वह विवि के पास किसे सप्लाई देने वाले थे, इस बिंदु पर पुलिस काम कर रही है। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed