{"_id":"678bd3a33489c78f6b0d262f","slug":"uncle-and-nephew-died-in-a-road-accident-in-nigohi-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा-भांजे की मौत: निगोही में ट्रक से टकराई बाइक, शादी समारोह में शामिल होने दोनों जा रहे थे पीलीभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा-भांजे की मौत: निगोही में ट्रक से टकराई बाइक, शादी समारोह में शामिल होने दोनों जा रहे थे पीलीभीत
Sat, 18 Jan 2025 09:48 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 18 Jan 2025 09:48 PM IST
सार
पीलीभीत में आयोजित शादी समारोह में जा रहे मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। उनकी बाइक गन्ने से भरे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में आयोजित शादी समारोह में जा रहे मामा-भांजे की बाइक पुवायां रोड पर ब्यूर गांव के पास गन्ने से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव सुहेली निवासी हरेंद्र पांडेय का 19 वर्षीय पुत्र सोहन अपनी बहन रेखा देवी के ससुराल पीलीभीत जिले के लिए थाना करेली के गांव कौहारा में गया था। शनिवार को गांव में रिश्तेदार दिनेश चंद्र की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए सोहन वहीं रुक गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने 16 वर्षीय भांजे विनीत शुक्ला के साथ सिंधौली के मियांपुर के रहने वाले हलवाई की बाइक लेकर निगोही आया था।
विज्ञापन
एक घंटे तक रुकने के बाद करीब सात बजे दोनों शादी लौट रहे थे। पुवायां रोड पर ब्यूर गांव के पास गन्ने से लदे ट्रक से बाइक सामने से टकरा गई। हादसे में मामा-भांजे की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। टक्कर होने के बाद पुवायां रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को सीएचसी पर भिजवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जा सका। सूचना पर तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन