फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   unauthorized water selling in railway station

अनधिकृत ब्रांड का सीलबंद पानी बेचते चार वेंडर गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
unauthorized water selling in railway station
बरेली। रेल स्टेशनों पर यात्रियों को निम्न गुणवत्तायुक्त सीलबंद पानी बेचने की सूचना पर मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ (इज्जतनगर) के निर्देश पर आरपीएफ की टीम ने वेंडरों की ओर से बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान चार लोग कम गुणवत्ता का सील बंद पानी बेचते मिले। आरपीएफ ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सह सुरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार को भी इसकी शिकायत मिली थी। इस पर सोमवार को आरपीएफ प्रभारी ओपी मीणा के नेतृत्व में टीम ने काशीपुर स्टेशन के प्लेटफार्मों पर लाइसेंस प्रदत्त खानपान की दुकानों की चेकिंग की। प्लेटफार्म दो पर स्थित दुकान से रेलवे द्वारा बिना अधिकृत लोकल ब्रांड की कई सीलबंद पानी की बोतलें मिलीं। टीम ने पानी को कब्जे में लेकर रेलवे के वेंडर मोहल्ला कटोराताल के ललित, बहजोई (संभल) स्रह्य ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया। पीपलसाना स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर स्थित दुकान से 48 सीलबंद पानी की बोतलें भी कब्जे में लीं। टीम ने वेंडर थाना नागफनी, मुरादाबाद निवासी रियाजुल हक कुरैशी और रिजवान आलम को भी धर दबोचा। आरपीएफ थाने में चारों वेंडरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टीम में एसआई शिवराम मीणा, सिपाही रमेश और रवि जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed