{"_id":"68420951b7f728fd270169c8","slug":"unannounced-power-cuts-spoiled-the-holiday-bareilly-news-c-4-lko1064-656372-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली की अघोषित कटौती ने खराब की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली की अघोषित कटौती ने खराब की छुट्टी
विज्ञापन
बरेली। बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था ने बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा की छुट्टी का मजा खराब कर दिया। फाल्ट के बाद कई इलाकों में सात घंटे तक संकट रहा। इस वजह से लोग घरों में गर्मी से परेशान होते रहे। बिजली गुल होने की वजह और आपूर्ति कब तक बहाल होगी, इसकी जानकारी के लिए उपभोक्ता कॉल करते रहे, पर अभियंताओं ने उसे रिसीव ही नहीं किया।
बुधवार सुबह सात बजे बिजली के तारों में पक्षी फंसने की वजह से सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के अमर उजाला फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। सेमलखेड़ा सहित अन्य इलाकों में सात घंटे तक संकट रहा। सेटेलाइट फीडर से पोषित आजाद नगर, राजनगर सहित अन्य मोहल्लों में भी बिजली गुल रही।
अवर अभियंता रवि भटनागर ने बताया कि पक्षी की वजह से हुए फाल्ट की मरम्मत की गई तो दो ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इस वजह से परेशानी हुई। एसएसपी आवास के पास तार टूटने के कारण भी संकट रहा। संवाद