{"_id":"5ed558b28ebc3e902d0a9cb6","slug":"unable-to-keep-up-with-husband-wife-gave-divorce-bareilly-news-bly4077450156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौहर साथ रखने को तैयार न हुआ तो बीवी ने दे दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौहर साथ रखने को तैयार न हुआ तो बीवी ने दे दिया तलाक
Tue, 02 Jun 2020 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत में मोबाइल पर बोला और हो गया तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर पत्नी को निकाल दिया था घर से
विज्ञापन
बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। शौहर ने उससे साफ कह दिया कि वह न साथ रखेगा और न तलाक देगा। तंग आकर पत्नी ने ही पति को तलाक-ए-तफवीज दे दी।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव धौरेरा माफी की रहने वाली महताब का निकाह गांव कुम्हरा के नन्हे से 13 साल पहले हुआ था। महताब के मुताबिक, ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। लिहाजा आए दिन उसे कम दहेज लाने के ताने देते थे। एक भैंस और साठ हजार रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। उसके मायके वालों ने मांग पूरी करने में मजबूरी जाहिर की तो उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की जाने लगी। इस बीच उसके दो बेटे और दो बेटियां पैदा हुईं। दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन माह पहले ससुराल वालों ने महताब की जमकर पिटाई की और बच्चे छीनकर घर से निकाल दिया। पति ने साफ कह दिया कि वह न तो उसे साथ रखेगा और न ही तलाक देगा। ऐसे ही उसकी जिंदगी बर्बाद करेगा। तंग आकर मंगलवार को महताब ने अपने वकील मुस्तजीब उर रहमान मलिक के जरिये पति को तलाक-ए-तफवीज दे दी।