फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Umesh Pal Murder Case: SSP Along with SIT Searched the Jail, Young Man Caught

Umesh Pal Murder: एसआईटी के साथ एसएसपी ने खंगाली जेल, दूसरे की आईडी से मुलाकात करने आए युवक को पकड़ा

Sun, 12 Mar 2023 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Mar 2023 11:33 AM IST
सार

एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में एसआईटी ने बरेली जिला जेल (केंद्रीय जेल-2) में जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जेल के प्रमुख प्वाइंट पर तैनात और शक के दायरे में आए स्टाफ से पूछताछ की गई। उन्होंने वहां मौजूद जेल अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case: SSP Along with SIT Searched the Jail, Young Man Caught
एसआईटी के साथ एसएसपी का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक के भाई अशरफ मामले में बनाई गई एसआईटी (विशेष जांच दल) के साथ एसएसपी ने शनिवार को जिला जेल में छापा मारा। उन्होंने दूसरे की आईडी से मुलाकात करने पहुंचे एक युवक को पकड़ लिया। उसे बिथरी थाने ले जाया गया। पूर्वाह्न करीब 11 बजे एसएसपी अखिलेश चौरसिया जिला जेल पहुंचे। 
विज्ञापन


इससे पहले एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में एसआईटी ने जिला जेल (केंद्रीय जेल-2) में जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जेल के प्रमुख प्वाइंट पर तैनात और शक के दायरे में आए स्टाफ से पूछताछ की गई। उन्होंने वहां मौजूद जेल अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई। यहां पुलिस अधिकारियों को डीआईजी जेल आरएन पांडेय भी मिले जो विभागीय जांच करने आए थे।
विज्ञापन


एसएसपी ने जिला जेल के गेट पर अपने परिचित बंदियों से मुलाकात की कोशिश में लगे लोगों से पूछताछ की। उन्होंने इन लोगों की आईडी चेक की तो एक युवक की आईडी चेहरे से अलग मिली। पूछताछ में वह घबरा गया। उसने बताया कि उसका भाई जेल में बंद है। वह उससे मिलने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पता लगा कि मिलने वाले का आधारकार्ड लगाना है। उसके पास आधार नहीं था तो उसने अपने रिश्तेदार के आधार को लगा दिया। मामला संदिग्ध पाए जाने पर बिथरी चैनपुर पुलिस उसे थाने ले गई। शाम चार बजे के बाद पुलिस अधिकारी वहां से चले आए।

सद्दाम और लल्ला गद्दी की तलाश में दबिश, दो हिरासत में

इससे पहले, उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। सद्दाम और लल्ला गद्दी की तलाश में पुलिस ने बारादरी, किला, प्रेमनगर क्षेत्र में दबिश दी। लल्ला के दो करीबियों को हिरासत में ले लिया गया। अशरफ से जेल में ज्यादा बार मुलाकात करने वाले नौ लोग ट्रेस हुए हैं। इनमें सात शहर के और दो पीलीभीत के निवासी हैं।

 

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के तार बरेली जेल में बंद अशरफ से जुड़े मिले हैं। इस मामले को लेकर बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है और जेल के आरक्षी समेत चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद पुलिस और एजेंसियों का मुख्य लक्ष्य अशरफ के साले सद्दाम की गिरफ्तारी है। 

 

सद्दाम 26 दिसंबर के बाद से बरेली नहीं आया, पर उसके गुर्गे लगातार अशरफ से मिलकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहे। इसमें बारादरी क्षेत्र का निवासी लल्ला गद्दी भी शामिल है। सद्दाम और लल्ला गद्दी की तलाश में पुलिस से लेकर एसटीएफ और अन्य एजेंसियां भी जुटी हैं।

 

सर्विलांस रिकॉर्ड के आधार पर 50 लोगों की सूची तैयार

सद्दाम और लल्ला का तो सुराग नहीं लगा, पर इनके दो गुर्गे पकड़ में आ गए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। ये दोनों जेल में जाकर अशरफ से मुलाकात करते थे। एजेंसियों ने सर्विलांस रिकॉर्ड के आधार पर 50 लोगों की सूची तैयार की है। 


 

इनमें से नौ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने बार-बार अशरफ से मुलाकात की। पहली कार्रवाई में इसी तरह के लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इनमें एक पूर्व मंत्री की बेटी भी है जो सद्दाम की प्रेमिका है और खुशबू एन्क्लेव में उसकी पत्नी के तौर पर आती-जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed