{"_id":"641a89d285ac846310033ed7","slug":"umesh-pal-hatyakand-ashraf-had-built-a-network-in-bareilly-city-n-jail-through-saddam-and-lalla-2023-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Murder: यहां की स्पेशल बिरयानी का दीवाना है अतीक का भाई अशरफ, अक्सर लाता था आरिफ; प्रॉपर्टी डीलर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Pal Murder: यहां की स्पेशल बिरयानी का दीवाना है अतीक का भाई अशरफ, अक्सर लाता था आरिफ; प्रॉपर्टी डीलर...
Wed, 22 Mar 2023 10:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:23 AM IST
सार
प्रयागराज से लेकर बरेली तक के प्रॉपर्टी डीलर और रसूखदारों तक अशरफ के लोगों ने पहुंच बना ली थी। सूत्रों से पता लगा है कि कई प्रॉपर्टी डीलर भी लल्ला और सद्दाम की मदद से जेल में जाकर अशरफ से मुलाकात कर चुके थे। लल्ला ने इन लोगों के नाम पुलिस को बता दिए हैं।
विज्ञापन
लल्ला गद्दी और अशरफ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली पुलिस जेल में बंद अशरफ को निष्क्रिय मानकर आंखें मूंदे बैठी थी, पर वह गुर्गों के सहारे जेल में हुकूमत चलाने के साथ ही शहर और आसपास के इलाके में नेटवर्क फैला चुका था। प्रयागराज की काली कमाई से उसने बरेली में प्रॉपर्टी का धंधा शुरू किया था। इसे फैलाने में सद्दाम और लल्ला गद्दी दोनों की भूमिका रही।
लल्ला गद्दी की गिरफ्तारी के बाद पूरे दिन की पूछताछ में पुलिस और विवेचक को ऐसी चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं जो प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड से लेकर अतीक गैंग के रंगदारी व वसूली के धंधे तक की परतें खोल रही हैं। पता लगा कि सद्दाम ने खुशबू एन्क्लेव में किराये पर रहकर शहर में गद्दी समाज के युवाओं को अशरफ से जोड़ा था।
इनमें चक महमूद निवासी युवा नेता के तौर पर उभर रहा लल्ला गद्दी अहम किरदार था। लल्ला को गद्दी समाज के पूर्व विधायक व बाहुबली अशरफ की करीबी खूब रास आई। इसके जरिये उसे रुपया मिला तो भविष्य में नेतागिरी चमकने की उम्मीद भी जागी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक लल्ला गद्दी और सद्दाम ने शहर के इज्जतनगर इलाके में कई जमीनों की खरीद फरोख्त दूसरे लोगों के नाम से की। इस धंधे में अशरफ का रुपया लगाया गया। यह रुपया प्रयागराज समेत दूसरे शहरों में अतीक गैंग के खौफ से रंगदारी व अन्य जरिये से जुटाया गया था।

खरीद फरोख्त से होने वाली कमाई का पूरा ब्योरा भी अशरफ को दिखाया जाता था। यह भी पता लगा है कि 11 फरवरी को जब शूटर व प्रयागराज के लोगों ने जेल में अशरफ से मुलाकात की तो लल्ला भी वहां था। लोगों को मिलवाने में उसने मदद की और खुद भी अशरफ से मिला था।
जेल में अशरफ से मिलते थे प्रॉपर्टी डीलर
प्रयागराज से लेकर बरेली तक के प्रॉपर्टी डीलर और रसूखदारों तक अशरफ के लोगों ने पहुंच बना ली थी। सूत्रों से पता लगा है कि कई प्रॉपर्टी डीलर भी लल्ला और सद्दाम की मदद से जेल में जाकर अशरफ से मुलाकात कर चुके थे। लल्ला ने इन लोगों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस अब इन लोगों के जुड़ाव की स्थिति जांचेगी।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: पुरुष है रुखसार, पुलिस दबाए रही ये बात, बड़ा सच सामने आने पर लखनऊ तक अफसर हैरान

पीलीभीत से स्पेशल बिरयानी लेकर जेल में आता था आरिफ
आरिफ के परिवार का पीलीभीत में फास्टफूड व कैंटीन का काम है। उसके यहां कई कारीगर हैं जो अच्छा मांसाहारी भोजन भी बनाते हैं। आरिफ ने उन्हीं से बनवाकर जेल में बंद अशरफ को एक बार बिरयानी लाकर खिलाई थी। अशरफ को बिरयानी इतनी पसंद आई कि आरिफ अक्सर बिरयानी लेकर जेल जाने लगा। आरिफ के बारे में फिलहाल और ज्यादा जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है।

अब सद्दाम की बारी
लल्ला के बाद मुकदमे के दूसरे प्रमुख आरोपी सद्दाम की गिरफ्तारी पुलिस का प्रमुख लक्ष्य है। केस से जुड़े दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी व विवेचना जारी रहेगी। किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। - आशीष प्रताप सिंह, प्रभारी एसआईटी
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: 'बिटिया तुम भाग जाओ', हमले के बीच उमेश ने भतीजी से कही थी ये बात; ऐसा था खौफनाक मंजर