फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ukraine vs Russia: Students happy to meet relatives in Bareilly children are getting upset on the Ukraine border

Ukraine vs Russia: बरेली में परिजनों से मिलकर खुश हुए विद्यार्थी, बोले- यूक्रेन सीमा पर बच्चे हो रहे परेशान

Wed, 02 Mar 2022 04:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 02 Mar 2022 04:58 PM IST
सार

आदिल अख्तर यूक्रेन के इवानो शहर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। वे एमबीबीएस दूसरे वर्ष के छात्र हैं। उनका कहना है कि बॉर्डर पर भारतीय दूतावास का कोई छात्र मौजूद नहीं है, जिससे संपर्क किया जा सके।

विज्ञापन
Ukraine vs Russia: Students happy to meet relatives in Bareilly children are getting upset on the Ukraine border
घर पहुंचने के बाद सिमाल अख्तर ने बताई वहां की दास्तां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के हमलों के बाद वहां रह रहे विदेशी लोग अपने वतन पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन से घर लौटे सेथल निवासी आदिल अख्तर ने बुधवार को बताया कि वहां सीमा पर 28 घंटे खड़े रहने के बाद वे सीमा पार कर पाए थे।

विज्ञापन


आदिल अख्तर यूक्रेन के इवानो शहर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। वे एमबीबीएस दूसरे वर्ष के छात्र हैं। उनका कहना है कि बॉर्डर पर भारतीय दूतावास का कोई छात्र मौजूद नहीं है, जिससे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूक्रेन में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन पुलिस भारतीय छात्रों को पीट रहे हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ukraine vs Russia: Students happy to meet relatives in Bareilly children are getting upset on the Ukraine border
सिटी स्टेशन निवासी सिमाल और उनकी बहन तसबीहा - फोटो : अमर उजाला

भाई-बहन का किया स्वागत

यूक्रेन के इवानो शहर से सिटी स्टेशन निवासी सिमाल और उनकी बहन तसबीहा भी यूक्रेन से घर आ गए हैं। दोनों लोग यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उनके घर लौटने पर परिजन बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में अभी कई विदेशी छात्र फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed