{"_id":"5e8a224a8ebc3e78b12b2f9c","slug":"ujjwala-gas-connection-holders-will-get-three-cylinders-for-free-by-june-bareilly-news-bly4018135123","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को जून तक मुफ्त में मिलेंगे तीन सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को जून तक मुफ्त में मिलेंगे तीन सिलिंडर
विज्ञापन
gas cylender
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री ने कहा- केंद्र सरकार बैंक खातों में ट्रांसफर करा रही धनराशि
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने रविवार को कहा कि उज्ज्वला कनेक्शन धारकों इसी सप्ताह से मुफ्त गैस सिलिंडर मिलने लगेंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों के बैंक खातों में केंद्र सरकार ने धनराशि उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। जून तक सभी कनेक्शन धारकों को तीन सिलिंडर मुफ्त में दिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने एलपीजी डीलर एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एजेंसियों पर सामाजिक दूरी का पालन करने पर जोर दिया।
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी सिलिंडर सैनिटाइज कर सप्लाई करा रही हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय सभी गैस बॉटलिंग प्लांट पर चार चरण में सिलिंडर सैनिटाइज करा रहा है। उन्होंने बताया कि देश भर में करीब आठ करोड़ उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को तीस जून तक तीन मुफ्त सिलिंडर दिए जाएंगे। इसकी धनराशि खातों में पहुंचायी जा रही है। इस धनराशि से उज्ज्वला कनेक्शन धारक अपना सिलिंडर संबंधित एजेंसी पर बुक कराएंगे। दूसरा सिलिंडर 15 दिन बाद बुक होगा। पहला सिलिंडर नहीं लेने पर अगली किश्त नहीं मिलेगी। मंत्री ने वितरक से सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा। कहा कि, गैस डिलीवरी मैन भी इसका ध्यान रखें। इस मौके पर एलपीजी गैस डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष रंजना सोलंकी, प्रमोद अग्रवाल, गोपाल कृष्ण, जगजीत सिंह, एसके गुप्ता आदि मौजूद रहे।