फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Medical officer sold asafoetida, DM sought clarification

मेडिकल ऑफिसर ने बेची हींग.. डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 11 Feb 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Medical officer sold asafoetida, DM sought clarification
हींग बेचता एक डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बदायूं। काफी समय से विवादों में घिरे जिले की एक सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर के वायरल हुए वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की गर्दन शर्म से झुका दी है। इस वीडियो में वह साइकिल पर हींग बेचते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो देखने के बाद अधिकारियों को जवाब देते नहीं बन रहा है। डीएम ने मेडिकल ऑफिसर से स्पष्टीकरण मांगा है तो एसीएमओ डॉ. अनिल शर्मा उनकी इस हरकत को शर्मिंदा करने वाला बताते हुए सीएमओ को रिपोर्ट देने की बात कही है। हालांकि यह संभावना भी जताई जा रही है कि बच्चों की तरह खेल करते हुए यह वीडियो उन्होंने मजाक-मजाक में खुद ही बनवाया है।
विज्ञापन

वीडियो में मेडिकल ऑफिसर की साइकिल पर दो थैले टंगे नजर आ रहे हैं और वह जोर-जोर से आवाज भी लगा रहे हैं.. दूधिया हींग ले लो दूधिया हींग। वीडियो में एक जगह पर सरकारी अस्पताल का एक्स-रे टेक्नीशियन भी नजर आया जो उनसे कह रहा है.. भइया किस भाव दी हैं हींग.. दिखाओ तो। इस पर मेडिकल ऑफिसर कहते हैं कि 50 रुपये की 250 ग्राम, लेकिन साइकिल नहीं रोकते हैं। यह वीडियो कब का है, यह तो पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन मेडिकल ऑफिसर गर्म कपड़े पहने हुए हैं लिहाजा इसे सर्दी के ही मौसम का माना जा रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि वीडियो उन्होंने देखी है। सीएमओ विभागीय काम से बाहर गए हैं। उनके लौटने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ आशा वर्कर कर रही हैं काफी समय से आंदोलन
वीडियो में हींग बेचते हुए दिखने के बाद चर्चा में आए इस मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ अक्सर अश्लीलता और बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक की आशा वर्कर काफी समय से आंदोलन कर रही हैं। 28 दिसंबर वे जिला प्रशासन के अधिकारियों की गाड़ियों के आगे लेट गई थीं जिसके बाद डीएम कुमार प्रशांत ने जांच के लिए एडीएम वित्त के नेतृत्व में तीन सदस्यों की कमेटी बनाई। इस कमेटी ने मेडिकल ऑफिसर को हटाने की संस्तुति की, हालांकि फिर भी उन्हें नहीं हटाया गया। इसके बाद आशा वर्करों ने सीएमओ ऑफिस पर प्रदर्शन किया। सीएमओ के साथ नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता को भी ज्ञापन दिए। कार्रवाई न होने पर वे कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दे चुकी हैं। हालांकि आशा वर्करों का एक गुट उनके समर्थन में भी है। इस गुट ने वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को उन्हें कर्तव्यनिष्ठ डॉक्टर बताते हुए उनके समर्थन में अस्पताल परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ पहले से जेडी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कुछ समय पहले उनके और उन पर आरोप लगाने वाली आशा वर्करों के बयान भी दर्ज किए हैं। जांच रिपोर्ट अभी मुुझे नहीं मिली है। एमओआईसी की वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। सीएमओ से बात करके इसकी जानकारी लेंगे। - डॉ. राकेश दुबे, एडी हेल्थ



मेडिकल ऑफिसर का वायरल हुआ वीडियो मैंने भी देखा है। इतने जिम्मेदार पद पर बैठा अधिकारी ऐसी हरकत कर रहा है, यह गंभीर बात है। इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed