फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two youths who came to deliver doda were arrested from the junction

डोडा की डिलीवरी देने आए दो युवक जंक्शन से गिरफ्तार

Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two youths who came to deliver doda were arrested from the junction
पकड़े गए आरोपी।
बरेली। जीआरपी ने जंक्शन पर डोडा की डिलीवरी देने आए इरफान और शाकिब को 32 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक थाना बारादरी क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जीआरपी जंक्शन पर गश्त कर रही थी। उस दौरान प्लेटफार्म दो पर शाहजहांपुर छोर की तरह बेंच पर दो युवक बैठे हुए थे। उनके पास दो बड़े-बड़े बैग थे। संदिग्ध लगने पर उनसे पूछताछ की। उन्होंने अपने नाम इरफान और शाकिब बताए। बैग की तलाशी लेने पर उनके पास डोडा निकला। युवकों ने बताया कि उन्हें एक युवक को डोडा की सप्लाई देनी थी। उन्होंने सप्लाई लेने वाले युवक का नाम नहीं बताया। जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम ने बताया कि दोनों आरोपियों पर कई थानों में मामले दर्ज हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। जीआरपी की टीम में के एसआई उदयवीर सिंह, कांस्टेबल तौकीर अली, शशि कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed