फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two youths molested a minor girl on Holi in Bareilly

Bareilly: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर जान से मारने दी की धमकी, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Mar 2023 10:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Mar 2023 10:41 AM IST
सार

नाबालिग लड़की होली वाले दिन दुकान से साबुल लेकर लौट रही थी, तभी उसे दो युवकों ने पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। 

विज्ञापन
Two youths molested a minor girl on Holi in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन दुकान से लौट रही किशोरी को दो युवकों ने पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किशोरी की मां ने मीरगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि बुधवार को उसकी नाबालिग बेटी गांव की दुकान पर साबुन लेने गई थी। वह दुकान से साबुन लेकर लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव के सुरजीत और सोनू ने उसे पकड़ लिया। उसे खींचकर एक गली में ले गए। उसके छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

आरोपी पहले भी कर चुके हैं छेड़छाड़ 

किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। महिला ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। उसकी बेटी के साथ पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुके हैं, लेकिन वह समाज में मान सम्मान की खातिर चुप रही, लेकिन होली वाले दिन आरोपियों ने फिर से बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। 

Umesh Pal Hatyakand: जेल में बंद अशरफ को सब्जी वाला पहुंचाता था रुपये, 11 फरवरी को मिले थे शूटर; बिना पर्ची...

पीड़ित की तहरीर पर मीरगंज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मीरगंज हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला एससी एसटी एक्ट का है। इसकी विवेचना सीओ मीरगंज कर रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई, लेकिन आरोपी फरार है। शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed