{"_id":"66b2c85a3e0fd9e53a0a1d84","slug":"two-youths-clash-over-a-girl-at-the-gate-of-bareilly-college-bareilly-news-c-4-lko1018-454651-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज के गेट पर लड़की के चक्कर में भिड़े दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज के गेट पर लड़की के चक्कर में भिड़े दो युवक
Wed, 07 Aug 2024 06:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट के सामने मंगलवार को दो युवक एक युवती के चक्कर में आपस में भिड़ गए। पिटाई से बचने के लिए एक युवक परिसर में बने एनसीसी कार्यालय की ओर पहुंच गया। वहां मुख्य नियंता ने पुलिस बुला ली। दोनों युवकों को बारादरी थाने ले जाया गया, जहां उनका समझौता हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कॉलेज के गेट पर दोपहर 2:30 बजे ऑटो से एक लड़की पहुंची, जिसका पीछा करते हुए एक बाइक पर सवार तीन युवक भी पहुंच गए। एक ने लड़की से बात करने का प्रयास किया। इस पर लड़की ने पहले से ही गेट पर खड़े अपने मंगेतर को बुला लिया। यह देख दो युवक बाइक से भाग गए। लड़की को भी मंगेतर ने ऑटो से भेज दिया। लड़की को परेशान करने वाले एक युवक का मंगेतर व उसके तीन साथियों ने पीछा किया। बचने के लिए युवक कॉलेज परिसर में बने एनसीसी कार्यालय की तरफ चला गया।
अफरातफरी का माहौल देख वहां से गुजर रहे छात्रनेता अनिकेत शर्मा ने मुख्य नियंता प्रो. आलोक खरे को घटना की सूचना दी। इस पर प्रभारी एनसीसी अधिकारी कैप्टन मनु प्रताप सिंह प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक व लड़की पहले से एक-दूसरे से परिचित हैं। बाद में उनमें समझौता हो गया।
विज्ञापन
वर्जन...
कॉलेज गेट पर हंगामा होने की सूचना मिली थी। इसका कॉलेज से कोई संबंध नहीं था। तत्काल प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों को मौके पर भेजा था। युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया है। - प्रो. आलोक खरे, मुख्य नियंता, बरेली कॉलेज