{"_id":"86a45e0c4d7e58b4194763b5045f3fcf","slug":"two-youths-arrested-with-counterfeit-notes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोटों के साथ दो युवक गिरफ्तार
बरेली
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने शहर में स्कैन किए हुए नकली नोट बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। नोट स्कैन कर इन्हें देने वाला सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए युवकों में एक बिशप मंडल इंटर कॉलेज का छात्र है। पुलिस ने सरगना के कमरे से प्रिंटर, स्कैनर, असली और नकली नोटों के अलावा दो स्केल बरामद किए हैं।
एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि बुधवार को एक सब्जी विक्रेता महिला से सूचना मिली कि एक युवक उसकी दुकान पर नकली नोट लेकर आया था। इस पर एसओ सुभाषनगर जयप्रकाश, दरोगा जावेद खान, राजीव शर्मा, मृदुलकांत शुक्ला, सिपाही रजनीश और आफताब ने शिवा पुत्र हजारा सिंह निवासी सुभाषनगर, रिंकू उर्फ रामसेवक पुत्र दिनेश पाल निवासी नदोलिया, थाना बिनावर (बदायूं) को पक ड़ लिया। पूछताछ में रिंकू ने बताया कि वह सुभाषनगर में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करता है। उसे नकली नोट रामौतार हलवाई के पास रहने वाले अक्षय कुमार ने दिया था। यह नोट उसने शिवा से लिया था। शिवा ने बताया कि उसे नकली नोट आवास विकास कॉलोनी में किराए पर रहने वाला अनुज मसीह नाम का युवक 35 रुपये में देता था। वह 70 रुपये में उसे दूसरे लड़कों को दे देता था। पुलिस ने शिवा की निशानदेही पर अनुज के कमरे पर छापा मारा, तो वह छत से कूदकर फरार हो गया। उसके कमरे से 100-100 के 53 नकली नोट, नौ अधबने नोट, कटे हुए पेपर, एक कलर स्कैनर, एक प्रिंटर, असली नोट और दो स्केल बरामद किए हैं। सभी नोट एक ही सीरीज के हैं। एसपी सिटी के मुताबिक अनुज को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।