{"_id":"68489c24e1b5eb9a180afb30","slug":"two-workers-of-haideri-dal-arrested-for-making-video-of-girls-bareilly-news-c-4-lko1064-659967-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवतियों का वीडियो बनाने वाले हैदरी दल के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवतियों का वीडियो बनाने वाले हैदरी दल के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। गांधी उद्यान में समुदाय विशेष की युवतियों का वीडियो बनाकर उनको परेशान करने वाले हैदरी दल के समीर रजा व शहबाज रजा उर्फ सूफियान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इनकी गिरफ्तारी टालने के लिए पैरवी की गई। फिर कोर्ट में वकीलों ने गिरफ्तारी को गलत बताकर विरोध किया। सरकारी वकील व पुलिस की दलीलों को सुनकर रिमांड मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
बकरीद के दिन गांधी उद्यान में घूम रहीं महिलाओं एवं युवतियों को जबरदस्ती रोककर उनके फोटो-वीडियो बनाए गए थे। हैदरी दल नाम की इंस्टाग्राम आईडी से ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे। सोशल मीडिया पर मिली शिकायत के आधार पर दरोगा नितिन राणा ने जांच की तो घटना सत्य पाई गई। सर्विलांस सेल व साइबर सेल के माध्यम से जांच की गई तो हैदरी दल के पदाधिकारियों का पता लग गया।
एक आईडी मुफ्ती खालिद की निकली जो पीलीभीत के पूरनपुर का निवासी है। फिलहाल, वह सिटी स्टेशन रोड पर रह रहा है। दूसरा शख्स फरीदपुर के मझउआ का रहने वाला रियाजुद्दीन है। वह ईंट पजाया चौराहा स्थित गरीब शाह मस्जिद का इमाम है। तीसरा शख्स शहबाज रजा उर्फ सूफियान है जो भुता थाने के गांव मलपुर का निवासी है। वह यहां गरीब शाह मस्जिद का नायब इमाम है।
विज्ञापन
पता लगा कि एक माह से ये लोग हैदरी दल की आईडी का संचालन कर रहे हैं। सभी कट्टरपंथी विचारधारा से ताल्लुक रखते हैं और सार्वजनिक स्थल पर महिलाओं को रोककर उनकी जाति व धर्म पूछते हैं। अभद्र टिप्पणी करते हुए उनका वीडियो-फोटो बनाते हैं। पुलिस ने इनमें से समीर रजा व शहवाज रजा उर्फ सूफियान को गिरफ्तार कर लिया।
सातों दिन 24 घंटे सेवा देने का वादा करने वाले कर रहे खुशामद
सामने आया है कि हैदरी दल के लोग समुदाय विशेष के लोगों की सुरक्षा करने का झांसा देकर चंदा लेते थे। माहौल भड़काने और अपने फॉलोवर बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े-बड़े वादे करते थे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर सातों दिन चौबीस घंटे धर्म विशेष की सुरक्षा करने का नारा लिखा गया है। अब पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ये खुद भूमिगत हो गए हैं।
देश का बल होने का दावा, लेकिन डाल रहे भड़काऊ वीडियो
हैदरी दल के सोशल मीडिया अकाउंट पर हैदरी दल, देश का बल लिखा है। हैरान करने वाली बात यह है कि खुद को सामाजिक संगठन के तौर पर प्रचारित करने वाले दल के लोग एक भी समाजसेवा का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं डालते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़काऊ वीडियो ही नजर आ रहे हैं। हैदरी दल की पोल खुलने के बाद एक्स पर लोग पुलिस से संगठन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अंदरखाने हैदरी दल का समर्थन भी कर रहे हैं। कुछ कट्टर समर्थकों का तर्क है कि हैदरी दल के कार्यकर्ता अपनी मजहब की बेटियों को सही राह दिखाना चाहते हैं। ब्यूरो
--
हैदरी दल के लोगों ने कानून हाथ में लेने का काम किया है। ये लोग कई ग्रुप बनाकर अपने समुदाय की युवतियों के बारे में जानकारी शेयर करते थे और टीम बनाकर वहां पहुंच जाते थे। वहां लड़कियों का जबरन वीडियो बनाकर उसे वायरल कर निजता भंग करते थे। इसमें शामिल लोगों के साथ ही पर्दे के पीछे वाले आरोपियों को भी जेल भेजा जाएगा। - मानुष पारीक, एसपी सिटी