फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey of income tax on iron-cement merchants targeted after robbery

लूट के बाद निशाने पर आए लोहा-सीमेंट व्यापारी के यहां इनकम टैक्स का सर्वे

Mon, 23 Nov 2020 07:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Survey of income tax on iron-cement merchants targeted after robbery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

चार करोड़ की अघोषित आय मिलने की बात आई सामने
विज्ञापन

आवास और प्रतिष्ठानों पर चला दो दिन तलाशी अभियान, अफसर बोलने को तैयार नहीं

बरेली। पीलीभीत में चार महीने पहले करीब दो करोड़ रुपये की लूट के बाद ही निशाने पर आए लोहा-सीमेंट व्यापारी रोहित गुप्ता के यहां इनकम टैक्स की अंवेषण टीम पहुंच गई। कोहाड़ापीर इलाके में नैनीताल रोड पर उनके प्रतिष्ठान और राजेंद्रनगर में आवास पर तलाशी ली गई। सर्वे के दौरान अघोषित आय पकड़ में आने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी अफसर कुछ भी कहने से बच रहा है। वहीं कारोबारी ने सर्वे की बात स्वीकार की है।
पिछले सात महीने तक लॉकडाउन की स्थिति बने रहने से कारोबारी गतिविधियां अस्तव्यस्त थीं। करीब दो महीने से आर्थिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ी तब वाणिज्य कर और आयकर विभाग भी सक्रिय हुए। जीएसटी कलेक्शन बढ़ने से बाजार में कारोबार ज्यादा होने की पुष्टि भी हो गई। इसलिए आयकर विभाग ने कुछ कारोबारियों को अपने रडार पर लिया। जैसे-जैसे कारोबार गति पकड़ रहा है वैसे-वैसे विभाग ने भी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसके तहत ही विभाग ने लोहा कारोबारी रोहित गुप्ता के कोहाड़ापीर-नैनीताल मार्ग स्थित गुलजारी लाल कंठी राम प्रतिष्ठान और राजेंद्रनगर स्थित आवास पर संयुक्त सर्वे किया। 

विज्ञापन

बताया जाता है कि चार महीने पहले 28 जुलाई को पीलीभीत में रोहित गुप्ता के मुनीम से लगभग दो करोड़ रुपये की लूट हुई थी। रोहित गुप्ता के कई जिलों में व्यापारिक संबंध हैं। मुनीम सौरभ सक्सेना खटीमा निवासी ड्राइवर संदीप यादव के साथ बहराइच से वसूली करके लौट रहे थे, यह रकम 1.90 करोड़ थी। लौटते वक्त रास्ते में पीलीभीत में ड्राइवर संदीप कार का पहिया पंक्चर होने का बहाना करके रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तारियां कीं तो चालक और उसके रिश्तेदारों से एक करोड़ से अधिक रकम बरामद हो गई थी, जबकि रिपोर्ट में काफी कम रकम बताई गई थी। इसी वजह से रोहित गुप्ता तभी से आयकर विभाग के निशाने पर आ गए थे। चार महीने गुजारने के बाद अब सर्वे किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक सर्वे जांच में विभाग ने करीब चार करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी है। हालांकि विभागीय अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। वहीं लोहा कारोबारी रोहित गुप्ता ने कहा है कि वह होम क्वारंटीन हैं। दो दिन तक उनके प्रतिष्ठान और आवास पर आयकर टीम ने संयुक्त सर्वे किया है। अघोषित आय के संबंध में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि इसकी सीए जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed