फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two women died after delivery in private hospital bareilly

Bareilly News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौत, मृत पैदा हुए थे दोनों के बच्चे

Tue, 10 Oct 2023 03:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 03:27 PM IST
सार

बरेली के एक निजी अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं को भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद दोनों ने मृत बच्चों को जन्म दिया। बाद में दोनों महिला की भी मौत हो गई।  
 

विज्ञापन
Two women died after delivery in private hospital bareilly
अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौत हो गई। उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी देर हंगामा किया। सूचना पर थाना सुभाष नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है दोनों महिलाओं का ऑपरेशन से प्रसव होना था, उनके पेट में ही बच्चे की मौत हो गई तो महिलाओं के शरीर में सेप्टिक फैल गया और उनकी जान चली गई। 

विज्ञापन


थाना कैंट के चनहेटी निवासी निवासी महिला के पति अंकुर ने बताया कि उन्होंने पत्नी को तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को प्रसव के दौरान बच्चे की मौत और मंगलवार सुबह उनकी पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही से उनकी पत्नी की मौत हो गई।

विज्ञापन

शिवपुरी निवासी महिला की भी मौत 
इसी अस्पताल में भर्ती दूसरी महिला मिथलेश की भी मौत हो गई। अस्पताल में मौजूद सिरौली के शिवपुरी निवासी महिला के पति महेश ने बताया कि उनकी पत्नी को भी मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ था।, बाद में मिथलेश की मौत हो गई। 

उसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। घटना की सूचना पर सुभाष नगर पुलिस मौके पर गई। लोगों को शांत कराया गया। एक महिला के परिजन शव लेकर चले गए। अस्पताल की संचालक डॉ. मृदा जौहरी ने बताया कि दोनों महिलाओं के पेट में मरे हुए बच्चे थे। इससे उनके शरीर में जहर फैल गया। हीमोग्लोबिन की भी कमी थी। अस्पताल पर लगा आरोप सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed