फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two types of laws running in the country: Tauqeer

देश में चल रहे दो तरह के कानून : तौकीर

Tue, 08 Oct 2024 06:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Two types of laws running in the country: Tauqeer
बरेली। ''देश में दो तरह के कानून चल रहे हैं। एक मुसलमानों के लिए है और दूसरा हिंदुओं के लिए। तलाक और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू है, लेकिन कानून के हिसाब से फैसले नहीं हो रहे हैं। मुस्लिमों के साथ जुल्म-ज्यादती हो रही है और प्रधानमंत्री खामोश हैं। वह देश के प्रधानमंत्री न होकर सनातन के प्रधानमंत्री बने हुए हैं। इसमें आर्य समाजी, दलित और आदिवासी की कोई जगह नहीं।''
विज्ञापन

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के स्थापना दिवस पर मालियों की पुलिया के पास स्थित शादी हॉल में सोमवार को आयोजित जलसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अब जुल्म-ज्यादती के खिलाफ ज्ञापन नहीं दिया जाएगा। अब इसका जवाब दिया जाएगा। नबी की शान में गुस्ताखी, भीड़ हिंसा आदि सरकार की सरपरस्ती में रहा है। देश में अमन की खातिर मुस्लिम खामोश हैं। मौलाना ने अदालती फैसलों पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन मौलाना एहसानुल हक चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता मुनीर इदरीसी, प्रदेश युवा अध्यक्ष मौलाना सुहैब रजा खां, प्रदेश युवा प्रभारी नदीम कुरैशी, मखदूम, सलीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मैदान में धरने का एलान
मौलाना तौकीर रजा ने दिल्ली में धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली के रामलीला में दशहरा मेले के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। उनकी कई खानकाहों व संगठनों से बातचीत भी चल रही है। दशहरा के बाद बैठक कर एक तारीख मुकर्रर की जाएगी। उस तारीख पर सिर्फ बरेली का नहीं, बल्कि पूरे मुल्क का मुसलमान दिल्ली पहुंचेगा। जब हिंदुस्तान की सड़कों को एक साथ जाम कर दोगे, तब तुम्हारी सुनी जाएगी। उन्होंने कहा है कि गोली चलाओ, लाठी चलाओ, कुछ भी करो, लेकिन दिल्ली में धरना-प्रदर्शन होकर रहेगा।

हुजूम ऐसा हो बरेली से दिल्ली तक की सड़कों पर लग जाए जाम
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि बरेली वालाें जब तुम दिल्ली के लिए निकलो तो अमन के साथ निकलना। हुजूम ऐसा होना चाहिए कि बरेली से दिल्ली तक सड़कों पर जाम लग जाए। इसी तरह दूसरे क्षेत्रों से भी मुसलमान दिल्ली पहुंचेंगे। उनसे भी इसी तरह की अपील की जाएगी। माहौल खराब किए बिना शांतिपूर्ण तरीके से हमें अपना विरोध जताना है। इसके बाद देखते हैं कि पैगंबर की शान में गुस्ताखी करने वाले कैसे आजाद घूमते हैं? संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed