फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two thousand trees on Pilibhit Road to be relocated in Bareilly

Bareilly News: पीलीभीत रोड के दो हजार पेड़ किए जाएंगे शिफ्ट, 4.02 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sun, 14 Jun 2026 12:40 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 14 Jun 2026 12:40 PM IST
सार

पीलीभीत रोड को आठ लेन चौड़ा करने के लिए 2010 पेड़ों को आंवला के हिम्मतपुर में स्थानांतरित किया जाएगा। इस पर 4.02 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बीडीए 7.9 किलोमीटर सड़क को 116 करोड़ रुपये में चार से आठ लेन करेगा। 

विज्ञापन
two thousand trees on Pilibhit Road to be relocated in Bareilly
पीलीभीत रोड के पेड़ होंगे शिफ्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पीलीभीत रोड (सेटेलाइट से बैरियर टू तक) को आठ लेन चौड़ा किया जाना है। इससे पहले सड़क के दोनों किनारे खड़े 2010 पेड़ों को आंवला के हिम्मतपुर में शिफ्ट (एंटायर ट्री ट्रांस प्लांटेशन) किया जाएगा। वहां सात एकड़ भूमि भी उपलब्ध करा दी गई है। इस पर 4.02 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे विकास के साथ पर्यावरण भी संरक्षित रहेगा। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) वन विभाग व दिल्ली की एक निजी एजेंसी से बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन


बीडीए की ओर से सेटेलाइट से बैरियर टू तक 7.9 किमी लंबी सड़क को 116 करोड़ की लागत से चार से आठ लेन किया जाना है। बीडीए के तत्कालीन उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों को बचाने का निर्णय लिया था। सर्वे में पता चला कि कुल 2010 पेड़ चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। इनमें से कुछ पांच साल पुराने तो कोई 50 साल पुराने हैं। इसमें पीपल, पाकड़, बरगद, शीशम, जामुन, बेल आदि के वृक्ष हैं। वन विभाग का मानना है कि एक पेड़ को शिफ्ट करने में करीब 20 हजार रुपये खर्च होते हैं। इसमें जेसीबी, क्रेन, ट्रैक्टर की भी मदद ली जाती है।
विज्ञापन


पहले भी ट्रांसलोकेट हुए हैं पेड़
कोरोना काल के बाद विकास में बाधक बन रहे करीब 500 बड़े पेड़ों को शिफ्ट कराया जा चुका है। विकास भवन, माल गोदाम, चौपुला रोड, स्टेडियम रोड से इन पेड़ों को क्यारा ब्लॉक के मंझा गांव में ट्रांसलोकेट कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह में काम शुरू कराने का दावा
सड़क के चौड़ीकरण के लिए बीडीए में टेंडर प्रक्रिया चल रही है जो 30 जून तक चलेगी। इसके बाद टेक्निकल, फिर फाइनेंसियल बिड खोली जाएगी। इसके बाद संबंधित फर्म को काम दिया जाएगा। बीडीए का दावा है कि दो माह में काम शुरू करा दिया जाएगा।

बीडीए के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि पेड़ों के शिफ्ट करने के लिए अनुमति मांगी गई है। वन विभाग व दिल्ली की निजी एजेंसी से बातचीत चल रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए तत्कालीन उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने विशेष प्रयास किया है। 

डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से पेड़ों को शिफ्ट करने की अनुमति मिल गई है। बीडीए की ओर से धनराशि जमा किए जाने के बाद काम को शुरू किया जा सकता है। इसके लिए निजी एजेंसियों की मदद भी ली जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed