फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two thousand people came to get Aadhaar made, only 30 cards were made

Bareilly News: आधार बनवाने दो हजार लोग पहुंचे, बने सिर्फ 30 कार्ड

Wed, 11 Sep 2024 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Two thousand people came to get Aadhaar made, only 30 cards were made
नवाबगंज फोटो 2 आधार कार्ड संशोधन कराने को लेकर बैंक के बाहर रात को बैठे बच्चें और लोग
कतार में रात-रात भर सड़कों पर जाग रहे लोग, फिर भी नहीं बन रहा आधार कार्ड
विज्ञापन

सिस्टम की अव्यवस्था से बढ़ी परेशानी, पुलिस और प्रशासन ने नही की कोई व्यवस्था
नवाबगंज। आधार कार्ड बनाने और संशोधन कराने के लिए आधार केंद्र आ रहे लोग रात-रात भर जागकर सड़कों पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद भी गिने-चुने लोगों को छोड़कर अधिकांश को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक और डाकखाने में आधार अपडेट का कार्य चल रहा है, लेकिन नवाबगंज तहसील में आधार संशोधन करने को लेकर भारी भीड़ जुट रही है। लोग रात होते ही केंद्रों के बाहर दरी बिछाकर सो रहे हैं ताकि सुबह उन्हें टोकन जारी हो सके और वे आधार कार्ड संशोधित करवा सके। इसके बाद भी जुट रही भारी भीड़ को लेकर पुलिस की कोई व्यवस्था है और न ही प्रशासन की। यदि ऐसे में कोई घटना घटित हो जाती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
विज्ञापन

दूर-दूर से भी पहुंच रहे हैं लोग
आधार संशोधन कराने को लेकर बहेड़ी, मीरगंज, फरीदपुर, तहसील के लोग भी नवाबगंज आधार केंद्र में संशोधन कराने पहुंच रहे हैं। ब्लॉक भदपुरा में आधार कार्ड संशोधन का कोई भी केंद्र नहीं खुला है। इस मामले में भारतीय स्टेट बैंक केंद्र प्रभारी किरन गंगवार ने बताया की दिन में 30 नए और 30 पुराने आधार कार्ड में अपडेट करने की क्षमता है, लेकिन हर रोज 2000 से 3000 लोग केंद्र पर पहुंच रहे हैं। हालांकि टोकन व्यवस्था जारी कर दी गई है, लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद बड़े केंद्रों को दोबारा खुलवाने के लिए भेजा पत्र
एसडीएम मल्लिका नैन ने बताया कि आधार कार्ड अपडेट कराने को लेकर कस्बे में जुट रही भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में नियमित आधार कार्ड बनाने और बंद पड़े केद्रों को दोबारा चालू कराने को लेकर मांग की गई है। लोगों को इस समस्या से जल्द निदान दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed