फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two textile traders from Bareilly died in a road accident on delhi highway

UP News: दिल्ली हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, बरेली के दो कपड़ा व्यापारियों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Sat, 01 Nov 2025 10:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 10:17 AM IST
सार

गजरौली में दिल्ली हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बरेली के दो कपड़ा व्यापारियों की मौत हो गई। दोनों के शव शुक्रवार रात घर लाए गए। उनके परिवारों में कोहराम मच गया। तिलियापुर के कब्रिस्तान में दोनों को दफन किया गया। 

विज्ञापन
Two textile traders from Bareilly died in a road accident on delhi highway
जाहिद खान और सलमान के फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

अमरोहा के गजरौली में दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार सुबह पांच बजे हुए हादसे में कार सवार बरेली के दो कपड़ा व्यापारी सलमान व जाहिद की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो घायल हो गए। चारों कपड़ा देकर हरियाणा से कार से लौट रहे थे। गजरौला से मुरादाबाद की ओर तीन किमी आगे आने पर उनकी कार हाईवे पर बने अवैध कट से सर्विस रोड पर उतरे एक ट्रक में पीछे से घुस गई। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


निजी अस्पताल में भर्ती कार चालक अनीस के मुताबिक, बरेली के सीबी गंज थानाक्षेत्र के तिलियापुर गांव निवासी कपड़ा व्यापारी सलमान, जाहिद व आसिफ खां बृहस्पतिवार को हरियाणा में कपड़ा देने गए थे। वहां से चारों देर रात बरेली लौट रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप पर जाने के लिए चालक हाईवे पर बने अवैध कट से ट्रक को सर्विस रोड पर उतारने लगा। इस बीच पीछे से आ रही कार बाईं ओर से ट्रक से टकरा गई। जिससे कार सवार सलमान व जाहिद की मौत हो गई जबकि चालक और उनके पीछे बैठा आसिफ घायल हो गया। ट्रक में चीनी मिल के बॉयलर के उपकरण लदे थे, जिन्हें लेकर पंजाब के रोपड़ का रहने वाला चालक संभल के चंदौसी क्षेत्र में जा रहा था।  

विज्ञापन

तिलियापुर के कब्रिस्तान में दफन हुए दोनों दोस्तों के शव
गजरौला में हाईवे पर हादसे का शिकार हुए दोनों दोस्तों के शव शुक्रवार रात गांव तिलियापुर लाए गए। यहां गांव के कब्रिस्तान में दोनों को दफनाया गया। इस दौरान सभी की आंखें नम रहीं। तिलियापुर निवासी जाहिद खान (35) व सलमान खान (28) आपस में गहरे दोस्त थे। दोनों ही ठेके पर कारचोबी का काम स्थानीय कारीगरों से करवाते थे। फिर तैयार कपड़ा लेकर हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ आदि स्थानों पर बेचने जाते थे। ऐसा ही एक ऑर्डर देकर वह हरियाणा से कार से घर लौट रहे थे। 

कार में गांव निवासी आसिम खान बैठे थे और चालक अनीस कार चला रहा था। शुक्रवार सुबह अमरोहा के गजरौला में हुए हादसे में जाहिद व सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर दोनों परिवारों के लोग अमरोहा पहुंच गए। वहां दोपहर में दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शाम छह बजे शव तिलियापुर लाए गए, फिर गांव के कब्रिस्तान में ही उन्हें दफन कर दिया गया।  जाहिद के परिवार में दो बेटियां शाहिदा (10) ताहिरा (8) व पत्नी चमन हैं। सलमान अविवाहित था और चार भाइयों जफर, शहरोज, बिलाल में सबसे बड़ा था। सलमान के पिता बीमार रहते हैं, परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed