{"_id":"68192ae8ef7325dfca0a18b9","slug":"two-teenagers-sitting-on-the-railway-track-watching-mobile-phone-were-run-over-by-the-engine-and-died-bareilly-news-c-4-lko1064-633715-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे पटरी पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहे दो किशोरों की इंजन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे पटरी पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहे दो किशोरों की इंजन से कटकर मौत
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहे दो किशोर रेल इंजन की चपेट में आ गए। दोनों की कटकर मौत हो गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि कान में ईयर बड्स लगे होने की वजह से किशोरों को इंजन की आवाज सुनाई नहीं दी होगी। इस वजह से यह हादसा हो गया।
करमपुर चौधरी निवासी ओमवीर का पुत्र पंकज (12) और दूसरी गली में रहने वाले ऋषिदेव का बेटा आदित्य (14) सोमवार सुबह आठ बजे घर से बाल कटवाने साथ निकले थे। लौटने के बाद दोनों घर के पास रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल फोन देखने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के कान में एक-एक ईयर बड्स लगे थे। इसी दौरान काठगोदाम की ओर से रेल इंजन आ गया। दोनों ने इंजन की आवाज नहीं सुन सके।
बताते हैं कि लोको पायलट ने हॉर्न भी बजाया, लेकिन दोनों मोबाइल फोन देखने में इतने मशगूल थे कि ट्रैक से नहीं हट सके। इंजन से कटकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मोबाइल फोन के अवशेष मिले, लेकिन ईयरफोन या ईयर बड्स नहीं मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
--
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो किशोर रेलवे लाइन पर बैठे थे। जानकारी मिली है कि वे मोबाइल फोन देख रहे थे। इस वजह से उन्हें इंजन की आवाज सुनाई नहीं दी और उनकी कटकर मौत हो गई। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ तृतीय