फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two teacher and one classmate trying to burnt alive to another student in lucknow

शिक्षक की करतूत: लखनऊ ले जाकर छात्र को जलाकर मारने की कोशिश, जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने काटे पीड़ित के हाथ

Mon, 15 Mar 2021 08:21 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बिशारतगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बिशारतगंज Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 15 Mar 2021 08:21 AM IST
सार

-पिता ने बेटे के दो शिक्षकों और साथी छात्र के खिलाफ थाना बिशारतगंज में दी तहरीर
-आरोप: नौकरी का झांसा देकर ले गए, चार लाख रुपये न देने पर की हत्या की कोशिश

विज्ञापन
two teacher and one classmate trying to burnt alive to another student in lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक निजी इंस्टीट्यूट में जीटीआई की पढ़ाई कर रहे छात्र के पिता ने उसके दो शिक्षक और एक साथी छात्र पर उसे लखनऊ ले जाकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। छात्र के पिता का कहना है कि बुरी तरह झुलसे उनके बेटे को बचाने के लिए डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े। 

विज्ञापन


कुंडरिया खुर्द गांव में रहने वाले कल्लूराम के मुताबिक उनके बेटे योगेश ने फरीदपुर क्षेत्र के एक निजी इंस्टीट्यूट से जीटीआई की पढ़ाई की थी। 31 जनवरी को फरीदपुर के ही एक छात्र और इंस्टीट्यूट के दो शिक्षक उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर लखनऊ ले गए। लखनऊ में आरोपियों ने योगेश से चार लाख रुपये की मांग की। उसने यह रकम देने से इनकार किया तो तीनों ने उसे गोमतीनगर के एक घर में जलाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह वह बचकर भाग निकला और सड़क पर आकर बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती पाया। 
विज्ञापन


कल्लूराम के मुताबिक पुलिस की सूचना पर वह लखनऊ पहुंचे और उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े। कल्लूराम ने थाना बिशारतगंज में दी तहरीर में कहा है कि बेटे का इलाज कराने की वजह से अब तक शिकायत नहीं कर सके। इंस्पेक्टर बिशारतगंज बृजकिशोर मिश्रा का कहना है कि घटनास्थल लखनऊ का है इसलिए रिपोर्ट वहीं दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed