फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two students drowned in Nakatiya river

नकटिया नदी में डूबकर दो छात्रों की मौत

Tue, 14 Jul 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two students drowned in Nakatiya river
लापता लोगों को तलाशते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

भोजीपुरा क्षेत्र में नहाने गए थे छह लड़के, दो भंवर में फंसे
विज्ञापन

एक बीएससी दूसरा आठवीं का छात्र, शवों को बिना कार्रवाई ले गए घर वाले

भोजीपुरा (बरेली)। नकटिया नदी में नहाने गए भोजीपुरा इलाके के गांव भोला मानपुर गांव के दो छात्र नदी में डूब गए। इनमें से एक बीएससी और दूसरा आठवीं का छात्र था। डूबते छात्रों को बचाने की कोशिश में चार अन्य छात्र भी डूबने से बाल - बाल बचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बमुश्किल शवों को नदी से निकाला गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव भोला मानपुर निवासी 22 वर्षीय दिनेश और 15 वर्षीय राममोहन सोमवार सुबह आठ बजे घर से आधा किमी दूर नकटिया नदी में नहाने गए थे। गांव के चार और दोस्त इनके साथ थे। सभी छात्र नहाने लगे। तभी राममोहन तेज धार में फंस गया। उसे डूबता देख दिनेश उसे बचाने पहुंचा तो वह भी भंवर मे फंस गया। बाकी चारों दोस्तों ने भी इन दोनों को बचाने की कोशिश की पर तेज धार में डूबने लगे तो किसी तरह किनारे लौट आए। चारो ने शोर मचाया और इनमें से कुछ ने भागकर गांव में सूचना दी। इससे डूबे लड़कों के परिजन रोते बिलखते घाट पर पहुंचे। काफी ग्रामीण व गोताखोर भी पहुंच गए। गोताखोरों ने दोनो को नदी से निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा मनोज त्यागी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी प्रयास किया पर परिवार पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुआ। लिखकर दे दिया कि कोई कार्रवाई नहीं चाहते और शव साथ ले गए। शाम को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

इकलौता और होनहार था दिनेश
- परिवार के लोगों ने बताया कि दिनेश बीएससी कर रहा था। वह अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। पिता सोमपाल बड़े किसान हैं। दिनेश डॉक्टर बनना चाहता था। वह मिलनसार और होनहार था। उसकी मां दुर्गा देवी को घटना से काफी सदमा लगा है। राममोहन तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। इसलिए बाकी भाई उसका काफी ख्याल रखते थे। वह संजय गांधी पब्लिक स्कूल मुझैना में कक्षा आठ का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed