{"_id":"327aad04d830aa30d513f2550bbeaf5f","slug":"two-species-of-sugarcane-and-restricted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की दो और प्रजातियां प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की दो और प्रजातियां प्रतिबंधित
बरेली
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चीनी का परता बढ़ाने के उद्देेश्य से गन्ने की दो और प्रजातियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। गन्ना विभाग ने इस साल से किसानों को कोसा 1424 और सीओएसई 92423 को न बोने की सलाह दी है। इसके पीछे तर्क है कि दोनों प्रजातियों का गन्ना ज्यादा समय लेता है। चीनी का परता भी कम है और उत्पादन भी कम होता है। मिट्टी की उत्पादकता भी कम हो जाती है। ऐसे में इन प्रजातियों के गन्ने की बुवाई न की जाए। इस साल भी देरी वाली गन्ने की दो प्रजातियों को प्रतिबंधित किया था, इसीलिए अधिक उत्पादन और ज्यादा परता देने वाली दो प्रजातियों के गन्ना बीज को बोने की सलाह दी है।
उपायुक्त (गन्ना) दिनेश्वर मिश्रा ने बताया कि गन्ना विभाग ने किसानों को गन्ने की अर्ली प्रजाति में कोसा 8436, 88230, 95255, 96268, कोसा 03234, यूपी 5125, कोसा 98232, कोसा 8272, कोसा 95422, को 238, को 118, को 98014, को 64, कोसा 7235, को लखनऊ 9709, को 0233 को बोने की सलाह दी है। मध्यम व सामान्य में कोसा 767, कोसा 8432, 97264, 96275, 97261, 98259, 99259, 1434, 0097, 8279, 12232, 11453, को 5011, ओजे 20193, कोयल 97222, को 84212 तथा को 119 हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल चीनी का परता अधिक है। पिछले साल 10.2 किलो चीनी का उत्पादन हुआ था, जो कि इस बार बढ़कर 11.20 रहा है, लेकिन गन्ना कम होने के कारण मिलों के जल्द ही बंद होने के आसार हैं, क्योंकि उत्पादन पिछले साल की तुलना में 15 फीसदी कम हुआ है।