फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two soldiers turned Corona positive before being put under the protection of the Chief Minister

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगने से पहले ही दो सिपाही निकले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 18 Dec 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two soldiers turned Corona positive before being put under the protection of the Chief Minister
सीएम की सभा में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पुलिसकर्मियों की बुधवार को कराई गई थी जांच, साथियों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगाए गए सिपाहियों की ड्यूटी पर जाने से पहले बुधवार को पुलिस लाइन में कोविड जांच की गई। इसमें दो पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए तो उन्हें ड्यूटी से रोक दिया गया।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगाए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर जाने से पहले कोरोना जांच कराकर निगेटिव रिपोर्ट पुलिस लाइन में लाकर दिखानी थी। बुधवार को जब इन पुलिसकर्मियों की एंटीजन जांच की गई तो उनमें से दो पॉजिटिव निकले। इससे साथ खड़े सिपाहियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दोनों सिपाहियों की रिपोर्ट के बारे में पुलिस लाइन में जानकारी दी गई। आरआई हरेंद्र सिंह ने बताया पॉजिटिव निकले सिपाहियों की जगह दूसरे सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई थी।
विज्ञापन

काले कपड़े पहने लोगों की हुई खास निगरानी
किसान सम्मेलन में आए लोगों में कोई विरोध प्रदर्शन न करने पाए इसको लेकर ब्रीफ्रिंग के दौरान ही पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए थे। कोई भी काला कपड़ा या काला झंडा अंदर न ले जाने पाए। नेताओं और वीआईपी गैलरी से तो कोई खतरा नहीं था लेकिन भीड़ में शामिल कुछ लोग काली जैकेट, काला कंबल, काली टोपी आदि पहनकर आए थे। ऐसे लोगों को पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद अंदर जाने दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी इन पर नजर जमाए रहे कि कहीं ये कार्यक्रम के बीच में खड़े होकर काला कपड़ा न लहरा दें। इनके आस पास पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed