फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two soldiers turned Corona positive before being put under the protection of the Chief Minister

नगर निगम बोर्ड की बैठक आज, कुतुबखाना फ्लाईओवर समेत 104 करोड़ के प्रस्ताव हो सकते हैं मंजूर

Fri, 18 Dec 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two soldiers turned Corona positive before being put under the protection of the Chief Minister
बरेली नगर निगम

अर्बन हाट समेत कई और महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे बैठक में

विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक में स्मार्ट सिटी के लगभग 104 करोड़ के प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। इसमें कुतुबखाना फ्लाईओवर और अर्बन हाट प्रमुख रूप से शामिल है। कुतुबखाना में बनने वाले फ्लाईओवर का सेतु निगम सर्वे भी कर चुका है।

स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि बोर्ड बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुतुबखाना फ्लाईओवर का प्रोजेक्ट फ ाइल बन चुकी है। सर्वे भी हो चुका है। सेतु निगम को फ्लाईओवर का निर्माण करना है। इस प्रोजेक्ट को बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। करीब सौ करोड़ रुपये की लागत से वाई शेप में बनने वाला यह फ्लाईओवर 1200 मीटर लंबा होगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी योजना के तहत अर्बन हाट को स्मार्ट हाट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा चुकी है। इससे हस्तशिल्प और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
अर्बन हाट करीब 12 हजार 600 वर्ग मीटर में बना है। इसकी बाकी 16 हजार वर्ग मीटर भूमि को स्मार्ट हाट के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां खरीदारी के लिए हस्तशिल्प उत्पादों की दुकानें, फ र्नीचर स्टोर और मनोरंजन के लिए मूवी थियेटर व रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। इसके अलावा अन्य प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि कुतुबखाना पर फ्लाईओवर बनाने के लिए नगर निगम काफी समय से प्रयासरत है। इससे शहर को जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed